क्रिकेट

PAK vs UAE Highlights: सैम अयूब की पारी के दम पर पाकिस्तान ने यूएई को हराकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत

PAK vs UAE Highlights: एशिया कप से पहले पाकिस्तान की टीम अच्छी लय में नजर आ रही है। ट्राई सीरीज में उसने लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की अनुपस्थिति में जिन युवा बल्लेबाजों को मौका मिला है, उसने अब तक निराश नहीं किया है।

Image

यूएई बनाम पाकिस्तान (साभार-ANI)

PAK vs UAE Highlights: एशिया कप से पहले पाकिस्तान का शानदार प्रदर्शन जारी है। उसने ट्राई सीरीज के दूसरे मुकाबले में यूएई को हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 रन बनाए और यूएई की टीम को 176 रन पर रोक कर 31 रन से जीत दर्ज कर ली। पाकिस्तान की बल्लेबाजी की बात करें तो युवा बल्लेबाज सैम अयूब ने 38 गेद में 69 और हसन नवाज ने 26 गेंद में 56 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। यह इस ट्राई सीरीज में पाकिस्तान की दूसरी जीत है। इससे पहले उसने अफगानिस्तान को पहले मुकाबले में 39 रन से हरा दिया था।

अयूब, जो अपने पिछले मैच में ज्यादा कुछ नहीं कर पाए थे। इस मैच में अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और अंततः 38 गेंदों में सात चौकों और चार छक्कों की मदद से 69 रन बनाए। बाद में मोहम्मद नवाज ने 15 गेंद में 25 और फहीम अशरफ ने 10 गेंद में 16 रन की तेज पारी खेली, जिससे पाकिस्तान 207 रन के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंच गया।

जवाब में, यूएई की टीम ने आक्रामक शुरुआत तो की लेकिन वह पूरे मैच में इसे जारी नहीं रख पाई। हालांकि, बाद में आसिफ खान ने 35 गेंदों में 77 रन की शानदार पारी खेल कर थोड़ा बहुत संघर्ष जरूर दिखाया। हसन अली के हाथों उनकी पारी का अंत हुआ। आसिफ खान के अलावा मुहम्मद वसीम ने 33 ध्रुव पराशर ने 15 रन की पारी खेली।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article