क्रिकेट

टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम का हुआ ऐलान, 5 नए खिलाड़ियों को मिली एंट्री

Pakistan Squad For Women's T20 World Cup 2026: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 12 जून से होने जा रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। पीसीबी ने इस टीम में 5 नए खिलाड़ियों को जगह दी है।

Image

पाकिस्तान महिला टीम का ऐलान (एक्स)

Pakistan Squad For Women's T20 World Cup 2026: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 12 जून से होने जा रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। पीसीबी ने इस टीम में 5 नए खिलाड़ियों को जगह दी है। ये ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पहले कभी पाकिस्तान टीम में नहीं खेला है। इसका मतलब यह हुआ कि ये खिलाड़ी पहली बार टीम के लिए डेब्यू करेंगी। यह वाकई चौंकाने वाला फैसला है। पाकिस्तान की टीम का कप्तान फातिमा सना को बनाया गया है।

5 खिलाड़ी करेंगी डेब्यू

पीसीबी ने जिन 5 नए खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है, उनमें इमान फातिमा, रमीन शमीम, सायरा जबीन, नतालिया परवेज और तस्मिया रुबाब शामिल हैं। टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम अपना आगाज 14 जून को भारत के खिलाफ मुकाबले से करेगी। जहां विमेंस टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 12 जून से होने जा रही है, वहीं इस टूर्नामेंट का फाइनल 05 जुलाई को होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा।

यहां देखें पाकिस्तान की पूरी टीम

पाकिस्तान की टीम में गुल फिरोजा का भी नाम शामिल है। जिन्होंने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में दो शतक जड़े हैं। वह टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर को मजबूती प्रदान करेंगी। उनके अलावा टॉप ऑर्डर में विकेटकीपर बल्लेबाज मुनीबा अली और आयशा जफर को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा मिडिल ऑर्डर के लिए नतालिया परवेज, आलिया रियाज, इरम जावेद और सायरा जबीन जैसी खिलाड़ियों को मौका मिला है। वहीं सादिया इकबाल, तुबा हसन, नशरा संधू और रमीन शमीम स्पिन विभाग और फातिमा, डायना बेग और तस्मिया रुबाब को टीम की तेज गेंदबाजी अटैक को मजबूती देने के लिए टीम में शामिल किया गया है।

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का शेड्यूल

  • पाकिस्तान बनाम भारत , 14 जून, एडजबेस्टन, बर्मिंघम
  • पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, 17 जून, एडजबेस्टन, बर्मिंघम
  • पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, 20 जून, हैम्पशायर बाउल, साउथेम्प्टन
  • पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, 23 जून, हेडिंगली, लीड्स
  • पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स, 27 जून, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल
Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article