क्रिकेट

Pakistan Test Squad: टेस्ट क्रिकेट में हुई शाहीन की वापसी, देखें किसे मिली जगह और कौन छूटा पीछे

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 17, 2023, 01:09 PM IST

पाकिस्तान ने अगले महीने होने वाले श्रीलंका दौरे के लिए टीम की घोषणा कर दी है। लंबे वक्त बाद शाहीन अफरीदी की टेस्ट क्रिकेट में वापसी हुई है। इसके अलावा दो अनकैप खिलाड़ियों को भी मौका मिला है। एशेज के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे सायकल का आगाज हो चुका है।

Image

शाहीन अफरीदी (साभार-ICC)

KEY HIGHLIGHTS
  • श्रीलंका दौरे के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान
  • शाहीन अफरीदी की हुई टेस्ट में वापसी
  • दो अनकैप खिलाड़ियों को मिला मौका

एशेज के साथ ही वर्ल्ट टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे सायकल का आगाज हो गया है। इस क्रम में पाकिस्तान अपना पहला अवे सीरीज श्रीलंका के साथ खेलेगा। इसके लिए पाकिस्तान के 16 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा कर दी गई है। इंजरी के बाद पहली बार स्टार गेंदबाज शाहीन अफरीदी की टेस्ट में वापसी हुई है। इसके अलावा इस स्क्वॉड में पहली बार बैटर मोहम्मद हुरैरा और ऑलराउंडर आमिर जमाल को मौका मिला है।

100 विकेट से एक कदम दूर हैं शाहीन

इंजरी के बाद पहली बार टेस्ट टीम में वापसी कर रहे शाहीन अफरीदी टेस्ट क्रिकेट में अपने विकेट के शतकों से केवल 1 विकेट दूर हैं। 3 दिसंबर 2018 में अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले शाहीन को छोड़कर इस दौरान किसी ने इतनी विकेट नहीं ली है। शाहीन ने ये विकेट 24.86 की औसत और 3.04 की इकोनॉमी से हासिल की है।

टेस्ट में वापसी को लेकर शाहीन ने कहा 'मैं एक साल बाद पाकिस्तान की टेस्ट टीम में वापसी को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैंने टेस्ट क्रिकेट को बहुत मिस किया और मेरे लिए इस फॉर्मेट से दूर रहना मुश्किल था।

श्रीलंका में मुझे लगी चोट के कारण अपना पूरा घरेलू सीजन मिस करने के बाद, मैं उसी देश खिलाफ अपने विकेट के शतकों को पूरा करने के लिए उत्सुक हूं। मैं अपने फैंस का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने कठिन समय में मेरा साथ दिया और मैं आगे की चुनौतियों के लिए तैयार हूं।'

कैसा है पाकिस्तान का स्क्वॉड

पाकिस्तान के इस 16 सदस्यीय स्क्वॉड को बहुत सोच समझकर चुना गया है जो श्रीलंका की पिचों पर कमाल करने में सक्षम होंगे। इस स्क्वॉड में 4 स्पिन गेंदबाज, चार तेज गेंदबाज और 6 स्पेशल बल्लेबाज को जगह मिली है। इसके अलावा इस स्क्वॉड में दो विकेटकीपर भी शामिल हैं।

पाकिस्तान का 16 सदस्यीय स्क्वॉड

बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर और उप-कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, हसन अली, इमाम-उल-हक, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, नोमन अली, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), सऊद शकील, शाहीन अफरीदी और शान मसूद।
समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article