क्रिकेट

PAK vs ZIM 3rd T20 Pitch Report: पाकिस्तान-जिम्बाब्वे तीसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

PAK vs ZIM 3rd T20 Pitch Report In Hindi: आज (5 December 2024) तीन टी20 मैचों की अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय सीरीज में मेजबान जिम्बाब्वे और मेहमान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच तीसरा व अंतिम टी20 मुकाबला खेला जाएगा। मैच बुलावायो में खेला जाना है। सीरीज के शुरुआती दोनों मैच जीतकर पाकिस्तान ने अजेय बढ़त बना ली है और अब वो सीरीज में क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा जबकि जिम्बाब्वे आखिरी मैच जीतकर अपने फैंस को कुछ राहत देने का प्रयास करेगी। यहां हम जानेंगे पाकिस्तान-जिम्बाब्वे दूसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट और मैदान से जुड़े खास आंकड़े।

Image

पाकिस्तान-जिम्बाब्वे तीसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज 2024
  • आज पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी20 मैच
  • तीसरा टी20 मुकाबला बुलावायो में खेला जाएगा

PAK vs ZIM 3rd T20 Pitch Report In Hindi Today Match: जिम्बाब्वे के दौरे पर आज पाकिस्तान अपना आखिरी मैच खेलने उतरेगी। तीन टी20 मैचों की सीरीज का ये तीसरा व आखिरी मुकाबला होगा। पाकिस्तान-जिम्बाब्वे (Pakistan Vs Zimbabwe) तीसरा टी20 मैच बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। पाकिस्तान ने सीरीज का पहला टी20 मैच 57 रनों से जीता था, जबकि दूसरा टी20 मुकाबला दस विकेट से जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली थी। अब जिम्बाब्वे यहां से ट्रॉफी तो नहीं जीत सकती लेकिन अंतिम मैच में जीत हासिल करके पाकिस्तान को क्लीन स्वीप करने से जरूर रोक सकती है। पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच होने वाला तीसरा टी20 मैच भारतीय समय के अनुसार आज शाम 5:00 बजे से शुरू होगा और टॉस 4:30 बजे होगा। पाकिस्तानी टीम की अगुवाई सलमान आघा (Salman Agha) कर रहे हैं। वहीं, जिम्बाब्वे टी20 टीम के कप्तान ऑलराउंडर सिकंदर रजा (Sikandar Raza) हैं।

मेहमान पाकिस्तानी टीम और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच आज होने वाले तीसरे टी20 मैच से पहले आपको बता देते हैं कि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में आमने-सामने के इन दोनों टीमों के आंकड़े अब क्या कहते हैं। जिम्बाब्वे और पाकिस्तानी टीम के बीच अब तक 20 टी20 मैच खेले जा चुके हैं जिनमें 18 मुकाबलों में पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को पस्त किया है। इसमें मौजूदा सीरीज की दो जीत भी हैं। जबकि जिम्बाब्वे आज तक पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ दो टी20 मुकाबलों में जीत दर्ज कर सकी है। जिम्बाब्वे की जमीन पर इन दोनों टीमों के बीच खेले गए अब तक के टी20 मैचों की बात करें तो यहां पर पाकिस्तान और मेजबान जिम्बाब्वे के बीच 13 टी20 हो चुके हैं। इनमें 12 मैचों में पाकिस्तानी टीम को जीत मिली है, जबकि जिम्बाब्वे की टीम अपने ही मैदानों पर पाकिस्तान को सिर्फ एक टी20 मैच में मात दे चुका है।

पाकिस्तान-जिम्बाब्वे तीसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट (PAK vs ZIM 3rd T20 Pitch Report)

आज जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच होने वाला तीसरा टी20 मुकाबला एक बार फिर बुलावायो (Bulawayo) के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (Queens Sports Club) में होगा। मौजूदा सीरीज में यहां की पिच ने इतिहास के अन्य मैचों की तुलना में थोड़ा अलग तेवर दिखाए हैं। पिच थोड़ी धीमी नजर आई है और रनों की बौछार उस अंदाज में नहीं हुई जैसा कि उम्मीद थी। हालांकि पाकिस्तानी टीम अपने कई दिग्गजों के बिना खेलते हुए भी जिम्बाब्वे की टीम से काफी मजबूत है और जब उसने इस पिच पर पहले बल्लेबाजी की है तो जमकर रन बनाए हैं। यही नहीं, एक दिन पहले खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 में तो पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड तक बना डाला जब उन्होंने पहले जिम्बाब्वे को 57 रन पर समेटा और बाद में दोनों ओपनर्स ने छठा ओवर खत्म होने से तीन गेंद पहले ही 10 विकेट से जीत दर्ज कर ली। ये टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी टीम द्वारा पावरप्ले के अंदर जीत दर्ज करने का पहला मामला है। वहीं बाएं हाथ के पाकिस्तानी स्पिनर सूफियान मुकीम (Sufiyan Muqeem) ने सिर्फ 3 रन देकर 5 विकेट लेते हुए ये भी दिखा दिया कि इस पिच पर बल्लेबाजों के साथ-साथ स्पिनर्स भी अपना कमाल दिखा सकते हैं। आज तीसरे टी20 में सूफियान पर एक बार फिर नजरें होंगी, उनके अलावा पाकिस्तान के दोनों ओपनर्स ओमेर यूसुफ (Omair Yousuf) और सइम अयूब (Saim Ayub) पर भी निगाहें रहेंगी। जिम्बाब्वे के खिलाड़ी इस सीरीज में कुछ खास नहीं कर सके हैं लेकिन कप्तान सिकंदर के अलावा ओपनर ब्रायन बेनेट (Brian Bennett) और क्लाइव मडांडे (Clive Madande) से उनके फैंस को उम्मीदें जरूर रहने वाली हैं।

बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में हुए पिछले 5 टी20 मैचों के नतीजे और स्कोरकार्ड (Scorecards And Results Of Last 5 T20 Matches At Bulawayo)

तारीख टीमें स्कोरकार्ड नतीजे
15 जुलाई 2022जिम्बाब्वे बनाम पापुआ न्यू गिनीजिम्बाब्वे- 199/5, पीएनजी- 172/8जिम्बाब्वे 27 रन से जीता
17 जुलाई 2022हॉन्ग कॉन्ग बनाम युगांडायुगांडा- 102/7, हांगकांग- 98/8युगांडा 4 रन से जीता
17 जुलाई 2022जिम्बाब्वे बनाम नीदरलैंडजिम्बाब्वे- 132, नीदरलैंड- 95 ऑलआउटजिम्बाब्वे 37 रन से जीता
1 दिसंबर 2024जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तानपाकिस्तान- 165/4, जिम्बाब्वे 108 ऑलआउटपाकिस्तान 57 रन से जीता
3 दिसंबर 2024पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वेजिम्बाब्वे- 57 ऑलआउट, पाकिस्तान- 61/0 (5.3 ओवर)पाकिस्तान 10 विकेट से जीता

जिम्बाब्वे और पाकिस्तान की टी20 टीमें (Zimbabwe And Pakistan T20 Squads)

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीमः सिकंदर रजा (कप्तान), रेयान बर्ल, डायोन मायर्स, ताशिंगा मुसेकिवा, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), ब्लेसिंग मुजारबानी, ट्रेवर ग्वांडू, वेस्ली माधेवेरे, टिनोटेंडा मापोसा, ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा, ब्रैंडन मावुता और फराज अकरम।

पाकिस्तान क्रिकेट टीमः सलमान आगा (कप्तान), कासिम अकरम, आमेर जमाल, हसीबुल्लाह खान (विकेटकीपर), अराफात मिन्हास, सईम अयूब, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, सुफियान मुकीम, ओमैर यूसुफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), मोहम्मद हसनैन, इरफान खान, जहांदाद खान, तैयब ताहिर, अब्बास अफरीदी और साहिबजादा फरहान।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article