PAK vs SA 3rd ODI Live Streaming: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। 3 मैच की सीरीज को पाकिस्तान पहले ही 2-0 से अपने नाम कर चुकी है। पाकिस्तान के पास जहां क्लीन स्वीप करने का बेहतरीन मौका है तो वहीं साउथ अफ्रीका को अपनी लाज बचाने के लिए हर हाल में क्लीन स्वीप को टालना होगा।
पहला मुकाबला पाकिस्तान ने 3 विकेट से जबकि दूसरा मुकाबला उसने 81 रन से अपने नाम किया था। अब तक हुए दोनों ही मुकाबलों में साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी संघर्ष करते नजर आई है। यदि आप भी तीसरे मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़े कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कब खेला जाएगा (PAKISTAN vs SOUTH AFRICA 3rd ODI Match Date)
पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला रविवार (22 दिसंबर 2024) को खेला जाएगा।
पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कहां खेला जाएगा। (PAKISTAN vs SOUTH AFRICA 3rd ODI Match Venue)
पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला वांडर्स स्टेडियम जोहांसबर्ग में खेला जाएगा।
पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (PAKISTAN vs SOUTH AFRICA 3rd ODI Match Time)
पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 5.30 बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 5 बजे होगा।
पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (PAKISTAN vs SOUTH AFRICA 3rd ODI Match On Tv)
पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला टीवी पर स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर देखा जा सकता है।
पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (PAKISTAN vs SOUTH AFRA 3rd ODI Match Live Streaming)
पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।
