क्रिकेट

PAK vs NZ ODI Tri Nation Final Live Score Streaming : जानिए कब और कहां खेला जाएगा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला

Pakistan vs New Zealand ODI Tri Nation Final Live Streaming: पाकिस्तान में चल रहे ट्राई नेशन मुकाबले खिताबी मुकाबले में मेजबान पाकिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से होगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। आइए जानते हैं कि इस मैच को भारत में कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं।

Image

जानिए कब और कहां खेला जाएगा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला। (फोटो- Pakistan Cricket X)

Photo : Twitter

Pakistan vs South Africa ODI Tri Nation Live Streaming: चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान में ट्राई नेशन का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में मेजबान पाकिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से होगा। टूर्नामेंट के बाद दोनों टीमें चैम्पियंस ट्रॉफी में आमने-सामने होंगी। टूर्मामेंट के पहले मुकाबले में भी पाकिस्तान और न्यूजीलैंड आमना सामना हुआ था। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 78 रन से पटखनी दी थी। इसके बाद न्यूजीलैंड ने अपने दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त दी थी। इसी तरह पाकिस्तान की टीम को अपने पहले मुकाबले में हार मिली थी, जबकि दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत मिली थी। टूर्नामेंट के पॉइंट टेबल पर नजर डालें तो न्यूजीलैंड की टीम 4 अंक के साथ टॉप पर रही थी, जबकि पाकिस्तान की टीम 2 अंक के साथ दूसरे नंबर पर रही थी। अब टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में दोनों टीमें दम दिखाने उतरेंगी।

Pakistan National Cricket Team Vs New Zealand National Cricket Teamजवाब
PAK Vs NZ Live Score Streaming Today Match कब खेला जाएगा?शुक्रवार, 14 फरवरी 2025
PAK Vs NZ Live Score Streaming Today Match कहां खेला जाएगा?नेशनल स्टेडियम, कराची
PAK Vs NZ Live Score Streaming Today Match कितने बजे शुरू होगा?दोपहर 2:30 बजे (भारतीय समयानुसार), टॉस 2:00 बजे
PAK Vs NZ Live Score Streaming Today Match को टीवी पर कहां देख सकते हैं?सोनी स्पोर्ट्स टेन-5 (भारत में)
PAK Vs NZ Live Score Streaming Today Match की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?फैनकोड ऐप पर
PAK Vs NZ Live Score Streaming Today Match लाइव स्कोर कहां देखें?फैनकोड, क्रिकबज, ईएसपीएनक्रिकइंफो और गूगल लाइव अपडेट पर
PAK Vs NZ Live Score Streaming Today Match देखने के लिए बेस्ट प्लेटफॉर्म कौन सा है?फैनकोड ऐप और सोनी स्पोर्ट्स टेन-5
PAK Vs NZ Live Score Streaming Today Match का लाइव स्कोर अपडेट कैसे मिलेगा?क्रिकबज, ईएसपीएनक्रिकइंफो और गूगल पर

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ट्राई नेशन का खिताबी मुकाबला कब खेला जाएगा (Pakistan vs New Zealand ODI Tri Nation Final Match Date)

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ट्राई नेशन का खिताबी मुकाबला शुक्रवार (14 फरवरी 2025) को खेला जाएगा।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ट्राई नेशन का खिताबी मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Pakistan vs New Zealand ODI Tri Nation Final Match Venue)

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ट्राई नेशन का खिताबी मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम (National Stadium, Karachi) में खेला जाएगा।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ट्राई नेशन का खिताबी मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (Pakistan vs New Zealand ODI Tri Nation Final Match Time)

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ट्राई नेशन का खिताबी मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले होगा।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ट्राई नेशन का खिताबी मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Pakistan vs New Zealand ODI Tri Nation Final Match On Tv)

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ट्राई नेशन का खिताबी मुकाबले को भारत में सोनी स्पोर्ट्स टेन-5 पर प्रसारित किया जाएगा।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ट्राई नेशन का खिताबी मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Pakistan vs New Zealand ODI Tri Nation Final Match Live Streaming)

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ट्राई नेशन का खिताबी मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड पर की जाएगी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article