क्रिकेट

PAK vs NZ 2nd ODI Highlights: दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने पाक को दी करारी मात, सीरीज में की बराबरी

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 11, 2023, 11:30 PM IST

PAK vs NZ 2nd ODI Highlights: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में मेहमान कीवी टीम ने पाकिस्तानी टीम को 79 रनों से करारी शिकस्त देकर सीरीज बराबर कर ली है। तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड के ओपनर डेवोन कॉनवे हीरो बनकर उभरे।

Image

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 79 रन से हराया (BLACKCAPS/TWITTER)

Pakistan vs New Zealand 2nd ODI Highlights: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने मेजबान पाकिस्तानी टीम को 79 रन से मात देकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। इस दूसरे वनडे मैच में कराची की पिच पर न्यूजीलैंड के ओपनर डेवोन कॉनवे हीरो रहे जिन्होंने शानदार शतक जड़ा।

मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। न्यूजीलैंड की तरफ से ओपनर डेवोन कॉनवे ने अपने वनडे करियर का दूसरा शतक जड़ा। उन्होंने 92 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली जबकि केन विलियमसन ने 100 गेंदों में 85 रनों की पारी खेली जिसके दम पर कीवी टीम ने 49.5 ओवर में सिमटने से पहले 261 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद नवाज ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए।

जवाब में उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और 9 रन पर दो विकेट गिर गए थे। लेकिन कप्तान बाबर आजम ने 79 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम की उम्मीदों को जगाए रखा। लेकिन मध्यक्रम में कोई भी अन्य बल्लेबाज ज्यादा देर तक नहीं टिका और पूरी टीम 43 ओवर में ही 182 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड की तरफ से ईश सोढ़ी और टिम साउथी ने 2-2 विकेट लिए। जबकि फर्गसन, सैंटनर, ब्रेसवेल और फिलिप्स ने 1-1 विकेट झटका।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article