क्रिकेट

PAK vs BAN 2nd Test: पाकिस्तान ने सुधारी अपनी भूल, दूसरे टेस्ट के लिए धाकड़ स्पिनर को टीम में किया शामिल

Pakistan vs Bangladesh 2nd Test: पहले टेस्ट में बांग्लादेश के हाथों मिली ऐतिहासिक हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपनी भूल सुधारने का फैसला किया है। टीम ने आखिरकार दूसरे टेस्ट के लिए एक धाकड़ स्पिनर को टीम में जगह दे दी है।

Image

अबरार अहमद (फोटो- ICC)

Pakistan vs Bangladesh 2nd Test: पाकिस्तान ने बुधवार, 28 अगस्त को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम की घोषणा की है। ऐसा लगता है कि टीम ने अपनी गलती से सबक ले लिया है। मेजबान टीम ने स्पिनर अबरार अहमद को वापस बुलाया, जो पहले टेस्ट में अनुपस्थित थे, जिसमें पाकिस्तान को रावलपिंडी में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। अबरार के साथ, पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए बल्लेबाज कामरान गुलाम और तेज गेंदबाज आमिर जमाल को टीम में शामिल किया है।

एक प्रेस विज्ञप्ति में, पाकिस्तान ने पुष्टि की कि श्रृंखला के दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के लिए जमाल की उपलब्धता उनके फिटनेस के आधार पर तय की जाएगी। यह कदम पिछले टेस्ट मैच में नजमुल शंतो की टीम के खिलाफ पाकिस्तान की शर्मनाक हार के बाद उठाया गया है। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच गंवा दिया, वह भी पहली पारी में पारी घोषित करने के बाद।

शाहीन शाह अफरीदी टीम से जुड़े

पीसीबी ने एक प्रेस रिलीज में बताया है कि "पहले टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले अबरार अहमद और कामरान गुलाम को टेस्ट टीम से रिलीज़ कर दिया गया था उन्होंने 20 से 23 अगस्त तक इस्लामाबाद क्लब में बांग्लादेश 'ए' के खिलाफ़ चार दिवसीय खेल में पाकिस्तान शाहीन्स के लिए खेला। साथ ही, शाहीन शाह अफरीदी, जिन्हें पहले टेस्ट के समापन पर टीम से रिलीज़ किया गया था, मंगलवार शाम को टीम में शामिल हो गए हैं।'

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान की टीम

शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उप-कप्तान), आमिर जमाल (फिटनेस पर निर्भर), अबरार अहमद, अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम, कामरान गुलाम, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद अली, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद रिजवान (विकेट-कीपर), नसीम शाह, सैम अयूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद (विकेट-कीपर) और शाहीन शाह अफरीदी।
SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article