क्रिकेट

PAK vs AFG, T20I Tri Series Final Live Streaming: कब और कहां देखें पाकिस्तान और अफगानिस्तान टी20आई त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग

PAK vs AFG Tri Series Final Live Streaming: एशिया कप 2025 के आगाज से ठीक पहले पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच टी20आई त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। आइए जानें इससे जुड़ी कुछ अहम बातें और प्रशंसक कब और कहां इस मैच का लुत्फ भारत में उठा सकते हैं।

Image

पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान (फोटो क्रेडिट ACB Media X)

एशिया कप 2025 से पहले यूएई की मेजबानी में खेली जा रही त्रिकोणीय सीरीज अपने अंतिम पड़ाव पर आ पहुंची है। रविवार को पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीम टी20आई त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में आमने-सामने होंगे। शारजाह में खेले जाने वाले इस मुकाबले में खिताब अपने नाम करने वाली टीम एशिया कप में बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी। ऐसे में अफगानिस्तान और पाकिस्तान दोनों टीमें इस मुकाबले को अपने नाम करके ट्रॉफी पर कब्जा करना चाहेगी। खिताबी मुकाबले के परिणाम से यह भी साफ हो जाएगा कि एशिया की वर्तमान में दूसरी सर्वश्रेष्ठ टी20 टीम कौन सी है। इस सीरीज में अबतक दोनों टीमों के बीच दो बार भिड़ंत हो चुकी है। पहले मैच में पाकिस्तान के तो दूसरे में अफगानिस्तान के हाथ बाजी लगी थी। अफगानिस्तान की टीम पाकिस्तान की तुलना में बेहतर फॉर्म में है। वो इस मुकाबले में लगातार तीन जीत के साथ पहुंची है। ऐसे में दोनों के बीच रोमांचक भिड़ंत होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं प्रशंसक त्रिकोणीय टी20 सीरीज के फाइनल का लुत्फ कब, कहां और कैसे उठा सकते हैं।

कब खेला जाएगा पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच टी20आई त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल मैच(PAK vs AFG T20I Tri-Series Final Match Date)

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच टी20आई त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल मैच 07 सितंबर, 2025 को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच टी20आई त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल मुकाबला (PAK vs AFG T20I Tri-Series Final Match Venue)

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच टी20आई त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल रविवार को शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच टी20आई त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल मुकाबला (PAK vs AFG T20I Tri-Series Final Match Timing)

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच टी20आई त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे शुरू होगा। टॉस मैच से आधा घंटे पहले यानी 8:00 बजे होगा।

टीवी पर कहां देख सकते हैं पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच टी20आई त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल का लाइव टेलीकास्ट (PAK vs AFG T20I Tri-Series Final Match on TV)

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच टी20आई त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल का सीधा प्रसारण भारत में टीवी पर नहीं हो रहा है।

कहां देखें पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच टी20आई त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (PAK vs AFG T20I Tri-Series Final Match Live Streaming)

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले टी20आई त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप फैन कोड (FANCODE) पर मुफ्त में देख सकते हैं।

ऐसी हैं दोनों देशों की टीमें:

पाकिस्तान की टीम (Pakistan Squad)

सईम अय्यूब, साहिबज़ादा फ़रहान, फख़र ज़मान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज़, मोहम्मद नवाज़, फैहिम अशरफ़, हसन अली, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, हुसैन तलत, अबरार अहमद, खुशदिल शाह, हरिस रउफ़, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्ज़ा।

अफगानिस्तान की टीम(Afghanistan Squad)

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सदीकुल्लाह अटल, इब्राहिम ज़ादरान, दरवेश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदिन नाईब, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फ़ज़लहक फ़ारूकी, फ़रीद अहमद मलिक, शरफ़ुद्दीन अशरफ, करीम जन्नत, मोहम्मद इशाक, ए एम ग़ज़नफ़र, अब्दुल्लाह अहमदज़ई।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article