क्रिकेट

IND vs BAN: मीरपुर टेस्ट में हाथ से जीत छिटकने के बाद कप्तान शाकिब अल हसन ने कहा, अगर ऐसा होता तो...

  • Written by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 25, 2022, 03:58 PM IST

शाकिब अल हसन ने भारत के खिलाफ मीरपुर टेस्ट में 3 विकेट के अंतर से कराबी हार का सामना करने के बाद जानिए क्या कहा?

Image

शुभमन गिल, शाकिब अल हसन और केएल राहुल(AP)

मीरपुर: भारत के खिलाफ बांग्लादेश की टीम मीरपुर में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट में जीत हासिल करते करते रह गई। मैच की चौथी पारी में 145 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 7 विकेट महज 74 रन पर गंवा दिए थे। ऐसे में श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने आठवें विकेट के लिए नाबाद 71* रन की साझेदारी करके टीम इंडिया को यादगार जीत दिला दी। इसके साथ ही बांग्लादेश के हाथों से भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पहली जीत हासिल करने का मौका खिसक गया।

एक विकेट और लेते तो...

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन का मानना है कि अगर उनकी टीम एक विकेट और हासिल कर लेती तो परिणाम कुछ और होता। उन्होंने हालांकि अश्विन को पूरा श्रेय दिया जिन्होंने शानदार पारी खेली। उन्होंने कहा,'हमारी टीम के हर सदस्य ने योगदान दिया। हमने इस मैदान पर अच्छा प्रदर्शन किया है। श्रेयस और अश्विन ने दबाव में अच्छी बल्लेबाजी की। हमें एक और विकेट की दरकार थी। हम कई तरह के अगर मगर पर विचार कर सकते हैं लेकिन मुझे खुशी है कि हमने उन्हें कड़ी चुनौती दी।'

अश्विन को मिला था जीवनदानरविचंद्रन अश्विन को शॉर्ट पिच पर खड़े मोमिनुल हक ने मेहदी हसन की गेंद पर जीवनदान दिया था। जिसका फायदा उठाते हुए उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और नाबाद 42 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। अश्विन दूसरी पारी में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।

शाकिब ने अपने गेंदबाजी प्रदर्शन के बारे में कहा, 'दुर्भाग्य से मैं पहले टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया लेकिन यहां मैंने अच्छी गेंदबाजी की। टीम जिस मानसिकता से खेली उससे मैं खुश हूं। उम्मीद है कि अगले साल हमें बेहतर परिणाम मिलेंगे।'

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article