आज से ठीक 20 साल पहले सेंचुरियन के मैदान पर सचिन तेंदुलकर ने वर्ल्ड की बेस्ट बॉलिंग लाइनअप के सामने ऐसी बल्लेबाजी की थी, जिसे भारतीय फैंस के साथ-साथ वसीम अकरम, वकार यूनिस, शोएब अख्तर जैसे बल्लेबाज कभी भी नहीं भूल पाएंगे। 1 मार्च 2003 को सेंचुरियन में फैंस ने वर्ल्ड की बेस्ट बॉलिंग लाइनअप के सामने सचिन का विस्फोटक अंदाज देखा था।
बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान का बड़ा स्कोर
वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर जब भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने हो तो खिलाड़ियों पर न चाहते हुए अतिरिक्त दबाव आ ही जाता है। ऐसे में हर टीम पहले बल्लेबाजी कर प्रेशर रिलीज करना चाहती है। पाकिस्तान टीम इसमें सफल रही और सईद अनवर की 101 रन की पारी के दम पर पाकिस्तान ने 7 विकेट के नुकसान पर 273 रन बनाए।
274 रन चेज करते हुए सचिन का धमाल
पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप के इस मैच में सचिन तेंदुलकर ने 75 गेंद पर 98 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी और वर्ल्ड की बेस्ट बॉलिंग लाइनअप के खिलाफ दर्शनीय शॉट्स खेले थे। उन्होंने अपनी इस पारी में 12 चौके और शोएब अख्तर की गेंद पर प्वाइंट पर एक छक्का लगाया था।
हालांकि, सचिन 98 रन की पारी खेल कर आउट हो गए। लेकिन तब तब उन्होंने टीम इंडिया की जीत की मजबूत नींव रख दी थी। उसके बाद राहुल द्रविड़ और युवराज सिंह ने 5वें विकेट के लिए नाबाद 99 रन जोड़े और टीम इंडिया को 46वें ओवर में ही 6 विकेट से जीत दिला दी। युवराज ने नाबाद 50 और द्रविड़ ने 40 रन की पारी खेली।
