क्रिकेट

On This Day 1999: सकलैन मुश्ताक की हैट्रिक से जीता था पाकिस्तान, वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले बने थे दूसरे गेंदबाज

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 11, 2023, 10:50 AM IST

On This Day 1999: पाकिस्तानी फैंस के लिए आज का दिन यादगार वाले दिनों में से एक है। आज के दिन पाकिस्तन के गेंदबाज सकलैन मुश्ताक की हैट्रिक की बदौलत टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की थी। वे वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने थे।

Image

हैट्रिक विकेट लेने के बाद जश्न मनाते हुए सकलैन मुश्ताक और टीम के साथी। (फोटो- ICC Twitter)

Photo : Twitter

On This Day 1999: हर खिलाड़ी यही चाहता है कि मैं टीम के लिए कुछ खास प्रदर्शन करूं और उसी मदद से टीम को जीत मिले। ऐसा की कुछ पाकिस्तान के गेंदबाज सकलैन मुश्ताक ने 24 साल पहले अपनी टीम के लिए किया था। आज ही के दिन यानी 11 जून 1999 को सकलैन मुश्ताक ने ऑलराउंड प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई थी। उन्होंने अपनी टीम को यह सफलता वनडे वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ दिलाई थी। सकलैन मुश्ताक ने पहले टीम के लिए अंतिम समय में महत्वपूर्ण रन बनाए और फिर बाद में हैट्रिक विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने हैट्रिक विकेट लेकर इतिहास रच दिया था। वे वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज भी बन गए थे। सकलैन मुश्ताक वसीम अकरम के बाद दो वनडे हैट्रिक लेने वाले केवल दूसरे व्यक्ति बने थे।

41वें ओवर में मिली थी सफलता

जिम्बाब्वे के खिलाफ पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज सकलैन मुश्ताक ने आज ही के दिन लगातार तीन विकेट लेकर इतिहास रचा था। जिम्बाब्वे के खिलाफ 41वां ओवर सकलैन मुश्ताक को डालने को मिला। इस दौरान उन्होंने 41वें ओवर की पहली गेंद पर हेनरी ओलोंगा को आउट कर पवेलियन भेजा। इसके बाद दूसरी गेंद पर उन्होंने एडम हकल को विकेटकीपर मोइन खान के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद ओवर की तीसरी गेंद पर पॉमी मबंगवा एलबीडब्ल्यू किया। इसमें से दो खिलाड़ी अपना खाता नहीं खोल पाए, जबकि हेनरी ओलोंगा को 5 रन पर आउट किया था।

पाकिस्तान को मिली थी बड़ी जीत

वनडे वर्ल्ड कप 1999 के 7वें मैच में पाकिस्तान का सामना जिम्बाब्वे से हुआ था। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले खेलते हुए पाकिस्तान ने 9 विकेट के नुकसान पर 271 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। प्लेयर ऑफ द मैच रहे सईद अनवर ने शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 144 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 103 रन बनाए थे। इस दौरान 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सकलैन मुश्ताक ने 77.27 की स्ट्राइक रेट से 19 गेंदों पर 17 रन जोड़े थे। वहीं, जिम्बाब्वे की बात करें तो नील जॉनसन के अलावा कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। इस दौरान टीम के 8 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए थे। नील जॉनसन ने 57.44 की स्ट्राइक रेट से 94 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 54 रन बनाए थे। इस मुकाबले में पाकिस्तान को जिम्बाब्वे के खिलाफ 148 रन से जीत मिली थी।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article