क्रिकेट

On This Day 1994: आज ही खेली गई थी क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी पारी, इस खिलाड़ी ने किया था कमाल

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 6, 2023, 10:50 AM IST

On This Day 1994: आज का दिन क्रिकेट इतिहास के यागदार वाले दिनों में से एक है। विंडीज बल्लेबाज ने आज ही के दिन बर्मिंघम के एजबेस्टन ग्राउंड पर 500 से ज्यादा रन की रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली थी। क्रिकेट फैंस उनके ताबड़तोड़ बल्लेबाजी को आज भी याद करते हैं।

Image

ब्रायन लारा। (फोटो- आईसीसी के ट्विटर से )

Photo : Twitter

On This Day 1994: क्रिकेट की दुनिया में रिकॉर्ड बनना और टूटना आम बात है, लेकिन आज भी एक रिकॉर्ड तोड़ पारी ऐसी है जो बरकरार है। उसके रिकॉर्ड के नजदीक तक कई खिलाड़ी पहुंचे, लेकिन उसे तोड़ने में सफल नहीं हो पाए। हम बात कर रहे हैं 29 साल पहले वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज ब्रायन लारा की रिकॉर्ड तोड़ पारी की। ब्रायन लारा ने आज ही के दिन क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेली थी। बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर वार्विकशायर की ओर से खेलते हुए ब्रायन लारा ने काउंटी क्रिकेट में डरहम के खिलाफ 500 से ज्यादा रन की नाबाद पारी खेली थी। उन्होंने 117.33 की स्ट्राइक रेट से 427 गेंदों पर 62 चौके और 10 छक्के की मदद से 501 रन बनाए थे। इसके बाद टीम ने पहली पारी को घोषित कर दी थी।

मैच का जीत-हार में नहीं निकला परिणाम

बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले गए फर्स्ट क्लास क्रिकेट का परिणाम जीत-हार से नहीं निकला था। यह मुकाबला ड्रॉ रह गया था। इस मुकाबले में टॉस जीतकर कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डरहम ने 158.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 556 रन पर पहली पारी घोषित कर दी थी। जॉन मॉरिस ने दोहरा शतक जमाया था। जवाब में खेलने उतरी वार्विकशायर ने 135.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 810 पर पहली पारी घोषित कर दी थी और मैच का परिणाम ड्रॉ रहा था। इस मुकाबले में ब्रायन लारा मैच के हीरो रहे थे। इस मुकाबले में कीथ पाइपर ने शतकीय पारी खेली थी।

विकेट लेने में रहे थे असफल

काउंटी क्रिकेट में बल्ले से धमाल मचाने वाले वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ब्रायन लारा गेंदबाजी में फेल रहे थे। उन्होंने डरहम टीम के खिलाफ कुल 11 ओवर डाले थे। 4.27 की इकोनॉमी से 47 रन दिए लेकिन विकेट लेने में असफल रहे थे। इस दौरान उन्होंने ने एक मेडन ओवर डाला था। इस मुकाबले में ग्लैडस्टोन स्मॉल और नील स्मिथ ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट लिए थे।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article