क्रिकेट

On This Day 1979: इंग्लैंड ने 45 रन पर किया ऑलआउट, लेकिन फिर भी इतने ओवर खेल गई टीम

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 14, 2023, 10:50 AM IST

On This Day 1979: इंग्लैंड और कनाडा टीम के बीच आज ही के दिन 44 साल पहले रोमांचक मुकाबला खेला था। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने घातक गेंदबाजी कर कनाडा के बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया था, लेकिन कनाडा के बल्लेबाज भी हार नहीं माने और मैच को रोमांचक मोड़ पर ला दिया था।

Image

ज्योफ बॉयकॉट। (फोटो- ICC Twitter)

Photo : Twitter

On This Day 1979: क्रिकेट में उलटफेर होना आम बात हो गई है, लेकिन 44 साल पहले आज ही के दिन क्रिकेट जगत में एक बड़ा उलटफेर हुआ था। टीम ने लगभग पूरा ओवर खेल लिया था, लेकिन रन बने थे मात्र 45 रन। इस स्कोर पर आपको भी यकीन नहीं होगा, लेकिन 14 जून 1979 को एक ऐसा ही मुकाबला खेला गया था। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम पर इंग्लैंड और कनाडा के बीच मुकबला खेला गया था। इस मुकाबला में कनाड़ा की टीम इंग्लैंड के सामने बड़ा स्कोर नहीं बना पाई थी, लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों को पसीना छुडा दिया था। कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। कनाड़ा की टीम 45 रन पर आउट हो गई थी। टीम का सिर्फ एक खिलाड़ी ही दहाई का आंकड़ा छू सका था। जवाब में खेलने उतरी इंग्लैंड ने की टीम 277 गेंद शेष रहते हुए मुकाबला जीत लिया था। यह मैच दो दिनों तक चला था।

10 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके

पहले बल्लेबाजी करने उतरी कनाडा की शुरुआत काफी धीमी रही थी। 50 रन के अंदर पूरी टीम ऑलआउट हो गई थी। फ्रैंकलिन डेनिस ने कनाडा के लिए सबसे बड़ी पारी खेली थी। उन्होंने 99 गेंदों का सामन किया था और 21.21 की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 21 रन बनाए थे। वहीं, तारिक जावेद की बात करें तो उन्होंने 40 गेंदों का सामना कर महज 4 रन बनाए थे। टीम के तीन खिलाड़ी अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे। इंग्लैंड के बॉब विलिस और क्रिस ओल्ड ने सबसे ज्यादा 4-4 विकेट चटकाए थे। प्लेयर ऑफ द मैच रहे क्रिस ओल्ड ने 10 ओपर में 8 रन देकर 4 विकेट लिए थे और उन्होंने 5 मेडन ओवर भी निकाले थे।

60 ओवर का मैच 14 ओवर में ही खत्म किया था इंग्लैंड ने

जवाब में खेलने उतरी इंग्लैंड टीम ने 13.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया था। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी। 11 रन के अंदर टीम के दो खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। कप्तान माइकल ब्रियरली ने 10 गेंदों का सामना किया था, लेकिन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे। इसके अलावा डेरेक रान्डेल ने 5 रन बनाकर आउट हो गए थे। ज्योफ बॉयकॉट और ग्राहम गूच ने शानदार साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई थी। ज्योफ बॉयकॉट ने 14 रन, जबकि ग्राहम गूच ने 21 रन की नाबाद पारी खेली थी।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article