क्रिकेट

On This Day 1948: इस खिलाड़ी के बल्लेबाजी को आज भी याद कर सहम जाते हैं इंग्लिश खिलाड़ी, खेली थी तूफानी पारी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 15, 2023, 10:50 AM IST

On This Day 1948: क्रिकेट में हमेशा रोमांच देखने को मिलता है। कभी हारने पर तो कभी जीतने पर। ऐसा ही एक रोमांचक मुकाबला 75 साल पहले नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेला जाएगा और इस मुकाबले में आमने-सामने थी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के धाकड़ खिलाड़ियों की टीम। इस मैच का परिणाम रोमांचक मुकाबले में निकला था।

Image

डोनाल्ड ब्रैडमैन। (फोटो- ICC Twitter)

Photo : Twitter

On This Day 1948: क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट का मैच हो उलटफेर होना अब आम हो चुका है। लेकिन 75 साल पहले यानी आज ही के दिन एक ऐसा ही रोमांचक मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामना इंग्लैंड टीम से हुआ था। ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी गेंदबाजी कर इंग्लैंड को पहले टेस्ट की पहली पारी में 165 रन पर समेट दिया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान डोनाल्ड ब्रैडमैन ने तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम को पहली पारी में विशाल बढ़त दिलाई थी। हालांकि, दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम ने भी शानदार पारी खेलकर टीम के लिए बड़ा स्कोर खड़ा किया था, लेकिन लक्ष्य बड़ा देने में टीम असफल रही थी। ऑस्ट्रेलिया ने आसान जीत हासिल की थी।

165 रन पर ऑलआउट हो गई थी इंग्लिश टीम

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले खेलते हुए इंग्लैंड की टीम 79 ओवर में 2.08 की रनरेट से 165 रन पर ढेर हो गई थी। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जिम लेकर ने अर्धशतकीय पारी खेली थी, जबकि दूसरी पारी में खिलाड़ियों का बल्ला जमकर चला था। इंग्लैंड टीम ने दूसरी पारी में 183 ओवर में 441 रन की विशाली पारी खेली थी। इस दौरान डेनिस कॉम्पटन ने 19 चौकों की मदद से 184 रन बनाए थे। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के बिल जॉनसन ने पांच विकेट चटकाए थे, जबकि दूसरी पारी में बिल जॉनसन और कीथ मिलर ने 4-4 विकेट लिए थे।

ब्रैडमैन ने खेली थी कप्तानी पारी

इंग्लैंड की पहली पारी की जवाब में डोनाल्ड ब्रैडमैन ने कप्तानी पारी खेलकर ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ी बढ़त दिलाई थी। कप्तान ब्रैडमैन ने 10 चौकों की मदद से 138 रन की पारी खेली थी, जबकि लिंडसे हैसेट ने ब्रैडमेन से एक रन कम यानी 137 रन बनाए थे। दोनों पारियों की बदौलत टीम का स्कोर 500 के पार पहुंच गया था, जबकि 98 रन के लक्ष्य का पीछा करने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया टीम ने 28.3 ओवर में दो विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया था। लिंडसे हैसेट ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। इंग्लैंड के जिम लेकर ने पहली पारी में सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए थे, जबकि दूसरी पारी में एलेक बेडसर ने दो विकेट चटकाए थे। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया था।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article