क्रिकेट

ODI World Cup 2023: भारत की मेजबानी में होने वाले वर्ल्ड कप 2023 की 10 बड़ी बातें

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 27, 2023, 05:12 PM IST

ODI World Cup 2023: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के कार्यक्रम की घोषणा हो गई है। 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच होने वाले इस वर्ल्ड कप का ओपनिंग मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। सभी नॉक आउट मैच के लिए एक रिजर्व डे की व्यवस्था की गई है।

Image

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (साभार-Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी वर्ल्ड कप शेड्यूल की घोषणा
  • 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच मुकाबला
  • अहमदाबाद में खेला जाएगा ओपनिंग और फाइनल मैच

आईसीसी ने वर्ल्ड कप 2023 शेड्यूल की घोषणा कर दी है। मुकाबले का आगाज 5 अक्टूबर को जबकि फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। भारत अपने अभियान की शुरुतआ 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा।

वर्ल्ड कप शेड्यूल की 10 बड़ी बातें-

1. विश्व कप में दस टीमें भाग लेंगी, जिनमें से आठ क्वालीफाई कर चुकी हैं और शेष दो जिम्बाब्वे में चल रहे क्वालीफायर टूर्नामेंट के जरिये पहुंचेंगी।

2. वर्ल्ड कप 2023 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच भारत के 10 अलग-अलग वेन्यू में खेले जाएंगे।

3. टूर्नामेंट का आगाज पांच अक्टूबर को इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच मैच से होगा।

4. मेजबान भारत अपने अभियान का आगाज आठ अक्टूबर को पांच बार की विश्व कप विजेता आस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में करेगा।

5. भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे विश्व कप 2023 का बहुचर्चित मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा

6. वर्ल्ड कप 2023 में कुल 48 मैच 10 अलग-अलग वेन्यू पर खेले जाएंगे। इसमें से 3 नॉकआउट मैच होंगे।

7. 48 लीग मुकाबलों में 6 मैच डे और बाकी 42 मैच डे-नाईट खेले जाएंगे। डे मुकाबले सुबह 10 बजे जबकि डे-नाईट मुकाबले दोपहर 2 बजे खेले जाएंगे।

8. दो सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व डे की व्यवस्था है। सभी नॉकआउट मुकाबले डे-नाइट होंगे।

9. पहला सेमीफाइनल 15 नवंबर को मुंबई में और दूसरा अगले दिन कोलकाता में खेला जायेगा। दोनों सेमीफाइनल में एक रिजर्व दिन होगा।

10. फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में 19 नवंबर को होगा जबकि 20 नवंबर रिजर्व दिन रहेगा ।

(भाषा इनपुट के साथ)

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article