NZ vs SA, टी20 वर्ल्ड कप 2026 Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप में जारी रखा जीत का रिकॉर्ड, अहमदाबाद में दी 7 विकेट से मात
NZ vs SA T20 World Cup 2026 Match Highlights in Hindi: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को ग्रुप डी के अहम मुकाबले में 7 विकेट के अंतर से मात देकर टी20 विश्व कप 2026 में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की और सुपर-8 राउंड में तकरीबन अपनी जगह पक्की कर ली है। ऐसा रहा ंमैच के पल पल का हाल।
NZ vs SA, टी20 वर्ल्ड कप 2026 Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप में जारी रखा जीत का रिकॉर्ड, अहमदाबाद में दी 7 विकेट से मात
न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2026 के अहम मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन का स्कोर खड़ा किया है। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के सामने कीवी बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना सके। मार्को यानसेन ने कीवी टीम के टॉप ऑर्डर को झखझोर कर रख दिया है। 5.5 ओवर में 58 रन पर तीन विकेट न्यूजीलैंड ने गंवा दिए थे। 64 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद न्यूजीलैंड की पारी को मार्क चैपमैन और डेरिल मिचेल ने संभाला। दोनों टीम को 100 रन के पार ले गए। 138 के स्कोर पर चैपमैन के आउट होने के बाद जल्दी ही डेरिल मिचेल भी पवेलियन लौट गए। अंत में न्यूजीलैंड 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बना सकी। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 48 रन मार्क चैपमैन ने और 32 रन डेरिल मिचेल में बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए 40 रन देकर 4 विकेट मार्को यानसेन ने लिए। एक-एक विकेट लुंगी नगिडी, केशव महाराज और कार्बिन बॉश ने लिया।
टी20 विश्व कप 2026 में आज दिन के तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ंत होने जा रही है। ग्रुप डी में शामिल दोनों टीमों का तीसरा मुकाबला है। दोनों इससे पहले खेले दो-दो मैच जीत चुकी हैं। ऐसे में आज जो टीम जीत दर्ज करेगी वो सुपर-8 राउंड में अपनी जगह पक्की कर लेगी। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के खाते में 4-4 अंक हैं। नेट रन रेट के आधार पर न्यूजीलैंड (+1.919) पहले और दक्षिण अफ्रीका (+1.425) दूसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) और दक्षिण अफ्रीका की एडेन मार्करम (Aiden Markram) संभाल रहे हैं। मैच के ताजा स्कोर अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: (New Zealand Playing XI)
फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11:(South Africa Playing XI)
एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रेयान रिकल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी नगिडी
