वेस्टइंडीज़ के दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा ने जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की है और उन्हें GOAT बताया है। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने जिन क्रिकेटरों को GOAT की लिस्ट में रखा है उसमें विराट कोहली का नाम शामिल नहीं है। बात बुमराह की करें तो जबसे उन्होंने अपना डेब्यू किया है लगातार हर फॉर्मेट में शानदार गेंदबाजी की है। हालांकि, पीठ की समस्या के कारण बुमराह हर लगातार हर फॉर्मेट का हिस्सा तो नहीं बन पाते, लेकिन वह टेस्ट मैचों में लगातार खेलते हैं। इस दाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ ने 2023 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद से कोई वनडे और 2024 विश्व कप फाइनल के बाद से कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।
स्टिक टू क्रिकेट पॉडकास्ट पर बात करते हुए, लारा ने बुमराह के अलावा जिन तीन अन्य क्रिकेटरों को GOAT की श्रेणी में रखा है वे नाम हैं- ग्लेन मैक्ग्रा, एडम गिलक्रिस्ट और जैक कैलिस। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने 1999 से एक दशक तक विश्व क्रिकेट में राज किया और तब ग्लेन मैक्ग्रा और एडम गिलक्रिस्ट टीम का हिस्सा थे। बात दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस की करें को वह एक ऐसे क्रिकेटर थे जिन्होंने मैदान में हर क्षेत्र में अपना योगदान दिया। दक्षिण अफ़्रीकी दिग्गज ने अपने टेस्ट करियर में 13289 रन और 292 विकेट लेने के अलावा वनडे करियर में 11579 रन और 273 विकेट चटकाए।
लारा ने इन क्रिकेटरों को बताया लीजेंड
लारा ने चार क्रिकेटरों को 'लीजेंड' की श्रेणी में शामिल किया, जो 'GOAT' से नीचे है। उन्होंने रोहित शर्मा लीजेंड की सूची में रखा है। रोहित ने वनडे में 11168 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 4231 रन बनाए हैं। रोहित ने 2019 में टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की की और अपने करियर का अंत 4301 रन के साथ किया।
रोहित के अलावा, केविन पीटरसन, शाहीन शाह अफरीदी और केन विलियमसन तीन अन्य दिग्गज खिलाड़ी थे जिन्हें लारा ने अपनी टीम में चुना। पीटरसन ने 2018 में संन्यास ले लिया था।
अफरीदी मौजूदा पाकिस्तान टीम के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं जबकि विलियमसन दो बार सेंट्रल कांट्रैक्ट से इनकार करने के बाद नियमित रूप से न्यूजीलैंड के लिए नहीं खेलते हैं। उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड 2019 वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंचा था।
