क्रिकेट

MS Dhoni नहीं, वीरेंद्र सहवाग ने इस खिलाड़ी को बताया नया 'कैप्टन कूल'

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jun 22, 2023, 05:32 PM IST

Virender Sehwag tags new captain cool: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 'कैप्टन कूल' के नाम से भी जाना जाता रहा है। लेकिन वीरेंद्र सहवाग के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नए कैप्टन कूल या मिस्टर कूल ने दस्तक दे दी है और उन्होंने ये नाम किसी भारतीय को नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को दिया है।

Image

वीरेंद्र सहवाग और एम एस धोनी (Twitter/AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • कौन है क्रिकेट का नया कैप्टन कूल?
  • वीरेंद्र सहवाग ने बताया अब किसको जाता है ये नाम
  • धोनी नहीं, वीरू ने अब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को बताया मिस्टर कूल

Virender Sehwag, MS Dhoni, Captain Cool: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मौजूदा समय में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपने शांत स्वभाव और दबाव को झेलने की क्षमता के लिए 'कैप्टन कूल' का नाम दिया गया था। विश्व क्रिकेट में किसी भी अन्य कप्तान को अब तक इस नाम से नहीं पुकारा जाता था। लेकिन अब धोनी के पूर्व साथी खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग को लगता है कि समय आ चुका है जब कैप्टन कूल का ये ताज किसी अन्य कप्तान के सिर सजे। उन्होंने जिस खिलाड़ी का नाम लिया है, वो हैं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस।

हाल ही में एशेज टेस्ट सीरीज के पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड को रोमांचक अंदाज में विपरीत परिस्थितियों से निकलते हुए मात देकर ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की। पैट कमिंस के खेल के अलावा उनकी कप्तानी का भी इसमें बड़ा योगदान रहा। अंतिम दिन ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 174 रन चाहिए थे और सिर्फ 7 विकेट बाकी थे। जब ऑस्ट्रेलिया के 227 रन पर 8 विकेट गिर चुके थे तब पैट कमिंस ने नाथन ल्योन के साथ नौवें विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी की और शानदार अंदाज में अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

वीरेंद्र सहवाग ने इस रोमांचक टेस्ट मैच को देखने के बाद ट्वीट किया कि, "वाह क्या टेस्ट मैच है। हाल के समय में सर्वश्रेष्ठ मुकाबलों में से एक। टेस्ट क्रिकेट बेस्ट क्रिकेट है। पहले दिन के अंत से ठीक पहले पारी घोषित करने का इंग्लैंड का फैसला हिम्मत वाला था, खासतौर पर मौसम को नजर में रखते हुए। लेकिन ख्वाजा दोनों पारियों में शानदार साबित हुए। और पैट कमिंस टेस्ट क्रिकेट के नए मिस्टर कूल हैं। दबाव में क्या शानदार पारी खेली, और ल्योन के साथ वो साझेदारी लंबे समय तक याद रखी जाएगी।"

पैट कमिंस ने अंतिम दिन रोमांचक स्थिति में बल्लेबाजी करते हुए 73 गेंदों में 44 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने जो रूट के एक ओवर में दो छक्के भी जड़े थे जो संकेत था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम पहला एशेज टेस्ट किसी भी हाल में जीतना चाहती है और हुआ भी वही।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article