क्रिकेट

IND vs AUS: केवल बुमराह या कोहली नहीं पूरी टीम से खौफ में ऑस्ट्रेलिया, नाथन लायन ने रोहित 'सेना' के हर सिपाही को बताया दमदार

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 6 दिसंबर 2024 से खेला जाने वाला है। इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज नाथन लायन ने भारतीय क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ की है। उनके मुताबिक भारत का हर खिलाड़ी बेहद प्रतिभाशाली है।

Image

नाथन लायन (फोटो- ICC)

IND vs AUS: अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन ने बुधवार को कहा कि भारत सितारों (बेहतरीन खिलाड़ियों) की टीम है और ऑस्ट्रेलिया का ध्यान सिर्फ जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली जैसे ‘असाधारण’ खिलाड़ियों का मुकाबला करने की जगह पूरी टीम पर है जो अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली है।बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट को भारत ने 295 रन से जीतकर शानदार आगाज किया है। इस मैच में कोहली और बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया था।

लियोन ने पांच मैचों की श्रृंखला में शुक्रवार से यहां शुरू होने वाले दिन-रात्रि टेस्ट से पहले कहा कि 'मैं भारतीय टीम को देखता हूं तो वह सुपरस्टार्स का एक समूह दिखता है। क्रिकेट हालांकि एक टीम खेल है। इसमें जीतने के लिए पूरी टीम को अच्छा प्रदर्शन करना होता है। भारत में बुमराह के साथ कुछ और असाधारण खिलाड़ी हैं, लेकिन यह सिर्फ दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में नहीं है।'

भारतीय टीम के बाकि खिलाड़ी भी प्रतिभाशाली

लियोन ने गुलाबी गेंद से टीम के अभ्यास सत्र के इतर कहा कि 'भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ी भी अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली हैं। वे एक बेहतरीन क्रिकेट टीम हैं। हम सिर्फ किसी एक खिलाड़ी पर ध्यान केंद्रित नहीं कर रहे हैं।शुक्रवार को मैदान पर उतरने वाले हर भारतीय क्रिकेटर के लिए हमारे मन में सम्मान होगा। इसका मतलब यह नहीं है कि हम प्रतिस्पर्धा नहीं करेंगे। हम उनका सम्मान करते हैं, लेकिन हम अपने तरीके का क्रिकेट खेलने और एक बेहतरीन टीम के खिलाफ कड़ी प्रतिस्पर्धा करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। भारत दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है।'

अश्निन और जडेजा का बाहर होना चौंकाने वाला

दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के नाम टेस्ट में 536 विकेट हैं लेकिन भारत ने पर्थ टेस्ट मैच में उनकी जगह हरफनमौला वाशिंगटन सुंदर को एकादश में मौका दिया था। लियोन के लिए यह फैसला चौंकाने वाला था।उन्होने कहा कि 'यह चौंकाने वाला था लेकिन इससे पता चलता है कि उनकी टीम में किस स्तर के खिलाड़ी है। अश्विन के नाम 530 से ज्यादा विकेट है, रविंद्र जडेजा के नाम 300 से ज्यादा टेस्ट विकेट है। ऐसे में उनकी टीम में वैकल्पिक खिलाड़ियों के स्तर का पता चलता है।'

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुन... और देखें

End of Article