LIVE

NZ vs AUS Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से मुकाबला जीतकर सीरीज की अपने नाम

NZ vs AUS Highlights: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला आज बे-ओवल में खेला जा रहा है, जहां ऑस्ट्रेलिया कप्तान ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया। दूसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। सीरीज में ऑस्ट्रेलिया फिलहाल 1-0 से आगे है और उसके पास सीरीज जीतने का मौका है।

NZ vs AUS Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से मुकाबला जीतकर सीरीज की अपने नाम

NZ vs AUS Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से मुकाबला जीतकर सीरीज की अपने नाम

NZ vs AUS Highlights:न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया के सामने 157 रन का लक्ष्य था जिसे उसने 18 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जीत के हीरो रहे कप्तान मिचेल मार्श जिन्होंने 52 गेंद में 103 रन की विस्फोटक पारी खेली। इससे पहले न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साइफर्ट ने 48 और माइकल ब्रेसवेल ने 26 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैच की टी20 सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया था, जबकि दूसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। कप्तान मिचेल मार्श को बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

आज के मैच में दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन-

न्यूज़ीलैंड (प्लेइंग XI): टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, टिम रॉबिन्सन, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, बेन सीयर्स, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, टिम डेविड, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, मिचेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, सीन एबॉट, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड।

OCT 04, 2025 16:17 IST

NZ vs AUS T20 Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने जीती सीरीज

ऑस्ट्रेलेलिया ने कप्तान मिचेल मार्श की शतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड को 3 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही उसने 3 मैच की टी20 सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली।
OCT 04, 2025 13:01 IST

NZ vs AUS T20 Live Score: 50 रन के पार पहुंची न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड की टीम 7 ओवर के बाद 50 रन के पार पहुंच गई है, लेकिन उसने 3 विकेट खो दिए हैं। साइफर्ट और मिचेल बल्लेबाजी कर रहे हैं।
OCT 04, 2025 12:06 IST

NZ vs AUS T20 Live Score: न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। डेवन कॉन्वे और टिम सेफर्ट ने पारी की शुरुआत की थी, लेकिन हेजलवुड ने पहले ही ओवर में न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका दिया है। कॉन्वे बिना खाता खोले आउट हो गए हैं।
OCT 04, 2025 11:53 IST

NZ vs AUS T20 Live Score: गीले आउफील्ड के कारण देर से शुरू होगा लाइव एक्शन

गीले आउटफील्ड होने के कारण मुकाबला देर से शुरू हो सकता है। कल के मुकाबले में दोनों टीमों ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।
OCT 04, 2025 11:40 IST

NZ vs AUS T20 Live Score: आज के मैच में दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है

न्यूज़ीलैंड (प्लेइंग XI): टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, टिम रॉबिन्सन, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, बेन सीयर्स, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, टिम डेविड, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, मिचेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, सीन एबॉट, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड।
OCT 04, 2025 11:36 IST

NZ vs AUS T20 Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी ऑस्ट्रेलिया, टीम फिलहाल 1-0 से सीरीज में आगे है और उसके पास सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है।
OCT 04, 2025 11:27 IST

NZ vs AUS T20 Live Score: बूंदा-बांदी के बीच टॉस में देरी

जैसा की पूर्वानुमान था, बूंदा-बांदी के कारण आज भी टॉस में देरी हो सकती है। कल का मुकाबला बारिश के कारण नहीं खेला जा सका था। ऐसे में उम्मीद करते हैं कि आज का मुकाबला खेला जा सके। न पूरे ओवर तो कम से कम फैंस को 10-10 ओवर का मैच तो देखने को जरूर मिले।
OCT 04, 2025 11:19 IST

NZ vs AUS T20 Live Score: बारिश डाल सकती है खलल

दूसरे मुकाबला के तरह एक बार फिर मैच के दौरान बारिश की भविष्यवाणी की गई है। दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन जल्द जारी की जाएगी। तय समयनुसार टॉस हो जाने चाहिए थे, लेकिन लगाता है कुछ देरी होगी।
OCT 04, 2025 10:40 IST

NZ vs AUS T20 Live Score: सीरीज में 1-0 से आगे है ऑस्ट्रेलिया

3 मैच की टी20 सीरीज में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है। पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल मार्श की कप्तानी पारी के दम पर 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया था। दूसरा मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था।
OCT 04, 2025 10:29 IST

NZ vs AUS T20 Live Score: आज के मैच में दोनों टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

न्यूज़ीलैंड (प्लेइंग XI): टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, टिम रॉबिन्सन, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, बेन सियर्स, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, टिम डेविड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, मिचेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, सीन एबॉट, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड
OCT 04, 2025 10:26 IST

NZ vs AUS T20 Live Score: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया का आखिरी मुकाबला आज

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की कोशिश जहां मुकाबला जीतकर सीरीज को बराबरी पर खत्म करने पर होगी तो वहीं ऑस्ट्रेलिया 2-0 से सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी। यह मुकाबला 11.45 बजे शुरू होगा।