क्राइस्टचर्च: डेवोन कॉनवे और ग्लेन फिलिप्स के अर्धशतकों की मदद से न्यूजीलैंड ने बुधवार को यहां बांग्लादेश को 48 रन से हराकर पाकिस्तान के साथ त्रिकोणीय टी20 क्रिकेट श्रृंखला के फाइनल में प्रवेश किया। न्यूजीलैंड की यह चार मैचों में तीसरी जीत है जिससे उसके छह अंक हो गए हैं और वह शीर्ष पर काबिज है। पाकिस्तान के तीन मैचों में चार अंक हैं और न्यूजीलैंड की जीत से उसने एक मैच शेष रहते ही फाइनल में जगह बना दी।
क्रिकेट
टी20 ट्राई सीरीज: बांग्लादेश को रौंदकर फाइनल में न्यूजीलैंड, कॉनवे-फिलिप्स के बल्ले ने उगली आग
- Agency by: Agency
- Updated Oct 12, 2022, 12:12 PM IST
