क्रिकेट

NZ vs SL Highlights: जैकम डफी की गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराया

NZ vs SL Highlights: न्यूजीलैंड ने 3 मैच की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। बे ओवल में खेले गए दूसरे मुकाबले में उसने श्रीलंका को 45 रन से पटखनी दी। जैकब डफी ने न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए।

Image

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड (साभार-AP)

NZ vs SL Highlights: आक्रामक बल्लेबाजी के बाद जैकब डफी की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में सोमवार को यहां श्रीलंका को 45 रन से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। न्यूजीलैंड ने टिम रोबिनसन (41), मार्क चैपमैन (42) और मिचेल हे (नाबाद 41) की उपयोगी पारियों से पांच विकेट पर 186 रन बनाने के बाद श्रीलंका को 19.1 ओवर में 141 रन पर आउट कर दिया।

न्यूजीलैंड ने इससे पहले श्रृंखला के शुरुआती टी20 अंतरराष्ट्रीय को आठ रन से जीता था। दो दिन पहले 21 रन देकर तीन विकेट लेने वाले डफी ने इस मैच में 15 रन देकर चार विकेट चटकाये। उन्होंने श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका (37) और 16वें ओवर में कुशल परेरा (48) के अहम विकेट चटकाने के बाद तीन गेंद के अंदर वानिंदु हसरंगा (एक) और महीश तीक्षणा (शून्य) को भी पवेलियन की राह दिखायी।

मैट हेनरी ने (31 रन पर दो विकेट) ने 19वें ओवर में लगातार गेंदों पर विकेट लिए जबकि जैक फॉल्कस ने बिनुरा फर्नांडो (तीन) को आउट कर पांच गेंद शेष रहते श्रीलंका की पारी को खत्म कर दिया। इससे पहले रोबिनसन ने 34 गेंद की पारी में तीन चौके और दो छक्के जगाये। चैपमैन ने 29 गेंद की पारी में दो चौके और इतने ही छक्के लगाये। विकेटकीपर बल्लेबाज हे ने 19 गेंद की नाबाद पारी में चार चौके और दो छक्के जड़कर मैच में बड़ा अंतर पैदा किया। इस आक्रामक पारी के लिए उन्हें ’प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article