क्रिकेट

रिटायर होने से पहले भारत में टेस्ट सीरीज जीतना चाहता है ये दिग्गज विदेशी क्रिकेटर

Nathan Lyon On Test Retirement: दिग्गज आस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन का टेस्ट क्रिकेट से निकट भविष्य में संन्यास का कोई इरादा नहीं है और वह इससे पहले भारत में एक टेस्ट सीरीज जीतना चाहते हैं। 37 साल के इस खिलाड़ी ने आस्ट्रेलिया के लिये 138 टेस्ट में 556 विकेट लिये हैं। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा है।

Image

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम (Instagram)

आस्ट्रेलिया के महान स्पिनर नाथन लियोन का टेस्ट क्रिकेट से निकट भविष्य में संन्यास का कोई इरादा नहीं है और वह इससे पहले भारत में एक टेस्ट श्रृंखला जीतना चाहते हैं। सैतीस वर्ष के आफ स्पिनर लियोन ने आस्ट्रेलिया के लिये 138 टेस्ट में 556 विकेट लिये हैं । भारत के खिलाफ उन्होंने 32 टेस्ट खेलकर 130 विकेट चटकाये हैं लेकिन भारत में कभी भी श्रृंखला नहीं जीत सके।

ऑस्ट्रेलिया ने 2004 . 05 के बाद भारत को उसकी धरती पर नहीं हराया है। लियोन ने ‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू’ से कहा ,‘‘ मैं भारत में श्रृंखला जीतना चाहता हूं । मैं इंग्लैंड में भी श्रृंखला जीतना चाहता हूं।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हमारे पास यह मौका होगा लेकिन हमें टेस्ट दर टेस्ट रणनीति बनानी होगी । हमें पहले यहां वेस्टइंडीज में शानदार प्रदर्शन करना है । इसके बाद एशेज खेलनी है । मेरी नजरें एक और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल पर भी है।’’

लियोन ने आस्ट्रेलियाई टीम में ‘सांग मास्टर’ का अपना काम विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी को सौंप दिया है जिन्होंने वेस्टइंडीज पर पहले टेस्ट में 159 रन से जीत के बाद यह जिम्मेदारी निभाई। ऑस्ट्रेलिया की हर जीत के बाद यह गीत ‘ अंडरनीथ द सदर्न क्रॉस’ गाया जाता है जो सांग मास्टर शुरू करता है । रॉड मार्श ने यह परंपरा शुरू की और पूर्व बल्लेबाज माइकल हस्सी ने लियोन को यह जिम्मेदारी सौंपी थी।

लियोन ने कहा ,‘‘मैंने 12 साल तक यह जिम्मेदारी निभाई । यह मेरे कैरियर की बड़ी उपलब्धि रही लेकिन इसे छोड़ने का मतलब यह कतई नहीं है कि मैं संन्यास ले रहा हूं।’’

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article