क्रिकेट

इंग्लिश बोलने में एक और पाकिस्‍तानी क्रिकेटर निकला फिसड्डी, पत्रकार को दिया ऐसा जवाब कि हंसी नहीं रुकेगी

  • Authored by: अभिषेक निगम
  • Updated Nov 29, 2022, 05:34 PM IST

Naseem Shah hilarious response in press confrence: पाकिस्‍तान और इंग्‍लैंड के बीच रावलपिंडी में 1 दिसंबर से तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्‍ट खेला जाना है। पाकिस्‍तान टीम के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस की और पत्रकार को मजेदार जवाब देकर माहौल खुशनुमा बना दिया।

Image

नसीम शाह ने पत्रकार को दिया मजेदार जवाब

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्‍तान और इंग्‍लैंड के बीच रावलपिंडी में खेला जाएगा पहला टेस्‍ट
  • नसीम शाह ने प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकार को दिया मजेदार जवाब
  • नसीम शाह ने कहा कि भाई मेरी इंग्लिश खत्‍म हो गई, ठीक है

रावलपिंडी: पाकिस्‍तान (Pakistan Cricket team) और इंग्‍लैंड (England Cricket team) के बीच ऐतिहासिक टेस्‍ट सीरीज का आगाज 1 दिसंबर को होने जा रहा है। दोनों टीमें हाल ही में टी20 वर्ल्‍ड कप के फाइनल में पहुंची थीं, जहां इंग्‍लैंड ने पाकिस्‍तान को पांच विकेट से हराकर खिताब जीता था। इंग्‍लैंड की टीम 17 साल बाद पाकिस्‍तान दौरे पर टेस्‍ट सीरीज खेलने आई है। वहीं टी20 वर्ल्‍ड कप (T20 World Cup) से पहले इंग्‍लैंड ने पाकिस्‍तान में सात टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली थी, जिसे 4-3 से अपने नाम किया था।

पाकिस्‍तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने रावलपिंडी में खेले जाने वाले पहले टेस्‍ट से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस की, जहां उन्‍होंने सीरीज से संबंधित कई विषयों पर बातचीत की। एक पत्रकार ने नसीम शाह से इंग्‍लैंड के दिग्‍गज तेज गेंदबाज जेम्‍स एंडरसन के लंबे समय से खेलने के बारे में सवाल किया, जिसके जवाब में पाकिस्‍तानी तेज गेंदबाज ने इंग्लिश गेंदबाज की तारीफ की।

नसीम शाह ने कहा, 'यह बहुत बड़ी उपलब्धि है क्‍येांकि मैं एक तेज गेंदबाज हूं। मैं जानता हूं कि ये कितनी कड़ी मेहनत के काम वाली बात है। वो लीजेंड हैं। हमने उनसे कई चीजें सीखी हैं। जब हम मिले तो हमने इस बारे में बातचीत की। वो 40 की उम्र में खेल रहे हैं और फिट हैं। तो आप कल्‍पना कर सकते हैं कि उन्‍होंने कितनी कड़ी मेहनत की होगी।'

पत्रकार ने आगे नसीम से गति बनाम शैली पर अपने विचार रखने को कहा। उन्‍होंने जोर दिया कि एंडरसन के पास पहले के समान गति नहीं है, लेकिन उनके पास शैली है। पाकिस्‍तान के युवा तेज गेंदबाज ने हालांकि, बीच में ही सवाल को काअ दिया और ऐसा जवाब दिया कि पूरे प्रेस कांफ्रेंस में हंसी की गूंज उठी। नसीम शाह ने कहा, 'भाई, मेरे पास बस 30 प्रतिशत इंग्लिश है। मेरी इंग्लिश अब खत्‍म, ठीक है?'

फिर पत्रकार ने अपना सवाल नए अंदाज में पूछा, जिस पर नसीम शाह ने कहा कि अपार अनुभव का फायदा एंडरसन को मिल रहा है। उन्‍होंने कहा, 'मैंने आसे कहा कि वो लीजेंड हैं। उन्‍हें सब पता है। उन्‍हें पता है कि विकेट कैसे लेना है क्‍योंकि वो सभी जगह खेल चुके हैं। इसलिए वो विश्‍व के सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाजों में से एक हैं।'

अभिषेक निगम
अभिषेक निगमauthor

अभिषेक निगम टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में खेल सेक्शन से जुड़े हैं। अभिषेक को मैच का विश्लेषण करना बेहद पसंद हैं। इसके अलावा इन्हें खेल की बारीकियों पर ध्यान देने या फिर उन्हें सीखने में बड़ा आनंद आता है। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article