क्रिकेट

रोजर बिन्नी के सपोर्ट में आए एन श्रीनिवासन, सौरव गांगुली पर लगाया ये बड़ा आरोप

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 05:23 PM IST

BCCI Elections: सौरव गांगुली की बीसीसीआई अध्यक्ष पद से छुट्टी तय हो गई है। आईपीएल का नया चेयरमैन बनने का प्रस्ताव ठुकराने के बाद उन्हें आईसीसी अध्यक्ष बनने के लिए भी बोर्ड से समर्थन नहीं मिल रहा है। एन श्रीनिवासन ने गांगुली पर अक्ष्यक्ष पद पर रहते हुए काम नहीं कर पाने का भी आरोप लगाया है।

Image

Sourav-Ganguly

Photo : Twitter

चेन्नई: बीसीसीआई में नए अध्यक्ष पद को लेकर जमकर खींचतान चल रही है। भितरखाने सौरव गांगुली को दोबारा अध्यक्ष बनने ना कहा जा चुका है और रोजर बिन्नी का नया अध्यक्ष बनान तकरीबन तय हो गया है। ऐसे में बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवास भी रोजर बिन्नी को नया अध्यक्ष बनाए जाने का समर्थन में हैं।

गांगुली ने ठुकराया आईपीएल चेयनमैन का पद

टेलीग्राफ में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक एन श्रीनिवासन ने सौरव गांगुली पर बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में प्रदर्शन नहीं कर पाने का आरोप लगाया है। माना जा रहा है कि सौरव गांगुली का बीसीसीआई के रूप में कार्यकाल खत्म होने के बाद उनकी पारी बीसीसीआई में समाप्त हो जाएगी। यहां तक कि आईसीसी अध्यक्ष बनने की उनकी इच्छा पूरी नहीं होगी। इसके लिए भी बीसीसीआई उनका समर्थन नहीं करेगा। ये फैसला गांगुली द्वारा आईपीएल चेयरमैन के पद की पेशकश ठुकराए जाने के बाद किया गया है।

आईसीसी चेयरमैन पद के लिए भी नहीं मिलेगा समर्थनइंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, गांगुली को आईपीएल का नया चेयरमैन बनाने का प्रस्ताव दिया गया था। लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को यह कहकर ठुकरा दिया कि वो इस पद के लिए इच्छुक नहीं हैं और बीसीसीआई प्रेसिडेंट बने रहना चाहते हैं। या फिर उन्हें आईसीसी अध्यक्ष बनाया जाए। उनकी दोनों ही मांगों को अस्वीकार कर दिया गया। सर्वसहमति से अरुण धूमल का आईपीएल का नया चेयरमैन बनना तय हो गया है।

जय शाह बने रहेंगे महासचिव, राजीव शुक्ला उपाध्यक्ष

बुधवार को बीसीसीआई के आगामी मंगलवार(18 अक्टूबर) को होने वाले चुनावों का आखिरी दिन था। कई पदों के लिए एक से ज्यादा लोगों ने नामांकन ही नहीं भरा है। ऐसे में नई कार्यकारिणी की तस्वीर तकरीबन तय हो चुकी है। जिसमें रोजर बिन्नी का अध्यक्ष बनना तकरीबन तय है। गृहमंत्री अमित शाह के पुत्र जय शाह महा-सचिव बने रहेंगे। आशीष शेलर और देवाशीष सैकिया ने संयुक्त सचिव पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। राजीव शुक्ला भी उपाध्यक्ष बने रहेंगे। जय शाह के बाद वो पद पर बरकरार रखने वाले एकलौते व्यक्ति होंगे।

शेलर मुंबई के भाजपा विधायक और मुंबई के अध्यक्ष हैं। वो कोषाध्यक्ष के रूप में अरुण धूमल की जगह लेंगे। धूमल को आईपीएल अक्ष्यक्ष का पद मिलेगा। वहीं सैकिया असम के मख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सर्मा को के करीबी हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article