क्रिकेट

मुश्फिकुर रहीम ने दिखाई दरियादिली, बाढ़ पाड़ितों को दान की मैन ऑफ द मैच में मिली प्राइजमनी

पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश की ऐतिहासिक टेस्ट मैच जीत के बाद मैन ऑफ द मैच चुने गए मुश्फिकुर रहीम ने अपनी प्राइजमनी बांग्लादेश के बाढ़ पीड़ितों के लिए दान करने का ऐलान किया।

Image

मुश्फिकुर रहीम

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान को बांग्लादेश ने दी 10 विकेट से मात
  • मुश्फिकुर रहीम चुने गए प्लेयर ऑफ द मैच
  • रहीम ने दान की मैन ऑफ द मैच बनने पर मिली प्राइज मनी

पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत का सेहरा मुश्फिकुर रहीम के सिर पर सजा। पाकिस्तान की जीत के बाद रहीम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। लेकिन इसके बाद उन्होंने दरियादिली दिखाते हुए अपने मैन ऑफ द मैच अवार्ड की प्राइजमनी बांग्लादेश के बाढ़ पीड़ितों को दान करने का ऐलान कर दिया।

मुश्फिकुर रहीम ने बांग्लादेश के लिए पहली पारी में सबसे ज्यादा 191 रन बनाए थे। उनकी पारी की बदौलत ही बांग्लादेश की टीम 565 रन के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही थी। मुश्फिकुर दोहरा शतक पूरा करने से महज 9 रन के अंतर से चूक गए थे।

बांग्लादेश में बाढ़ से प्रभावित हैं 48 लाख लोग

बांग्लादेश में इन दिनों बारिश कहर बरपा रही है। बाढ़ की वजह से हालात खराब हैं। 11 जिलों में तकरीबन 48 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। 15 लोग बाढ़ की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। ऐसे में मैन ऑफ द मैच चुने जाने के बाद मुश्फिकुर रहीम ने कहा, मैं एक घोषणा करना चाहता हूं कि मैं अपनी प्राइज मनी बांग्लादेश के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दान करना चाहता हूं।

कोरोना काल में भी लोगों की रहीम ने की थी मदद

मुश्फिकुर कोरोना के दौर में भी लोगों की मदद के लिए आगे आए थे। उन्होंने अपने टेस्ट में पहला दोहरा शतक जड़ने वाले बैट को नीलाम कर दिया था और उससे जो पैसे मिले थे उसे लोगों को मदद में खर्च किए थे।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article