क्रिकेट

विराट कोहली को बांग्लादेश के सबसे सीनियर खिलाड़ी ने दी गंदी गाली, मिला करारा जवाब

  • Written by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 24, 2022, 06:35 PM IST

बांग्लादेश और भारत के बीच मीरपुर में खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन विराट कोहली को मेजबान टीम के सीनियर खिलाड़ी ने गालियां दीं तो विराट ने भी उसी अंदाज में जवाब दिया।

Image

विराट कोहली और शाकिब अल हसन( साभार AP)

मीरपुर: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होते होते जीत के लिए 145 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की हालत पतली हो गई। महज 45 रन पर भारतीय टीम ने 4 विकेट गंवा दिए।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर शॉट लेग पर मोमिनुल हक के हाथों शानदार तरीके से लपके गए। लेकिन इसके बाद जब विराट कोहली पवेलियन की ओर लौटने लगे तब बांग्लादेश के खिलाड़ी जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुए तब बड़ा विवाद खड़ा हो गया। टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी मुश्फिकुर रहीम ने विराट कोहली को गंदी गाली दी।

जैसे ही विराट के कानों तक वो शब्द पहुंचे वो खिलाड़ियों की ओर चल दिए। ऐसे में अंपायर बीच में आ गए विराट ने अपना विरोध दर्ज कराया। लेकिन हाई टेंपरामेंट के लिए जाने जाने वाले विराट ने हिसाब मैदान पर ही बराबर कर लिया और मुश्फिकुर की गाली का जवाब गाली से ही दिया। गुस्सा विराट की आंखों और चेहरे पर साफ नजर आ रहा था।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article