मुशीर ने जड़ा दूसरा शतक
अंडर-19 वर्ल्ड कप के सुपर-6 मुकाबले में मुशीर खान का बल्ला जमकर चला। बता दें कि मुशीर खान का यह मौजूदा वर्ल्ड कप में दूसरा शतक है। उन्होंने इससे पहले लीग मुकाबले के दौरान आयरलैंड के खिलाफ शतक जड़ा था। मुशीर ने 111.32 की स्ट्राइक रेट से 106 गेंदों पर 9 चौके और 4 छक्के की मदद से 118 रन बनाए थे। इसके बाद वे रन आउट के शिकार हो गए थे।
मुशीर का वनडे में ऐसा है प्रदर्शन
अंडर-19 वर्ल्ड कप में तूफानी पारी खेल रहे मुशीर खान का वनडे में शानदार रिकॉर्ड है। न्यूजीलैंड मुकाबले से पहले की बात करें तो उन्होंने 11 मैचों में 81.16 की औसत और 90.85 की स्ट्राइक रेट से कुन 487 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और तीन अर्धशतक भी जड़े हैं। इसके अलावा उनके बल्ले से 41 चौके और 7 छक्के निकले हैं।
अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया फॉर्म में
दक्षिण अफ्रीका में खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया जीत के रथ पर सवार है। टीम ने लीग के तीन मुकाबले में जीत हासिल कर सुपर-6 में जगह बनाई है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम लीग स्टेज में 3 में से केवल 2 मुकाबला ही जीत पाई थी। आखिरी लीग मुकाबले में उसे पाकिस्तान के सामने हार का सामना करना पड़ा था।
