क्रिकेट

Video: इस बॉलिंग एक्शन के सामने मलिंगा भी फेल, मुनाफ पटेल ने दिया खुला चैलेंज

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 15, 2023, 03:22 PM IST

भारत के पूर्व गेंदबाज मुनाफ पटेल ने एक वीडियो शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक घरेलू क्रिकेट मैच का है जिसमें एक गेंदबाज अजीब स्टाइल में गेंद डाल रहा है। मुनाफ पटेल ने यह वीडियो शेयर कर लिखा है कि कोई है जो इस तरह की गेंदबाजी कर सकता है?

Image

मुनाफ पटेल, पूर्व भारतीय गेंदबाज (साभार-Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • अजीबोगरीब एक्शन वाला गेंदबाज
  • मुनाफ पटेल ने शेयर किया वीडियो
  • तेजी से हो रहा है वायरल

क्रिकेट में यदि गेंदबाज के एक्शन अजीबो-गरीब हो तो वह तेजी से सुर्खियां बटोर लेता है। ऐसे गेंदबाज न केवल बल्लेबाजों के लिए एक पहेली की तरह होते हैं, बल्कि कभी-कभी इनक अनोखा अंदाज फैंस को भी काफी भाता है। यही कारण है कि श्रीलंका के लसिथ मलिंगा, मथिसा पाथिराना और वेस्टइंडीज के सुनील नरेन जैसे गेंदबाजों की एक अलग पहचान है। लेकिन आज हम आपको एक गेंदबाद का ऐसा एक्शन दिखाएंगे जिसके सामने ये सब फेल हैं।

इनका अंदाज इतना जुदा है कि पूर्व भारतीय गेंदबाज मुनाफ पटेल ने सबको खुली चुनौती दी है कोई है जो इस तरह की गेंदबाजी कर सकता है। मुनाफ पटेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्थानीय मैच का वीडियो शेयर किया है जिसमें गेंदबाज अजीब तरीके से गेंद फेंकता है और उसे उस गेंद पर सफलता भी मिल जाती है।

मुनाफ ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा 'ये बॉल डाल सकते हैं या नहीं प्लीज कॉमेंट करो।

अंकित राजपूत ने दिया मजेदार जवाब

मुनाफ पटेल के इस चैलेंज पर आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब के लिए खेल चुके अंकित राजपूत ने मजेदार जवाब दिया है। उन्होंने लिखा 'भाई लगान टू के लिए परफैक्ट एक्शन है।' मुनाफ पटेल के इस वीडियो को 7,000 से ज्यादा लाइक मिले हैं और 137 लोगों ने इस पर कॉमेंट भी किया है। ज्यादातर कॉमेंट में मुनाफ पटेल की तारीफ की गई और उनके वर्ल्ड कप 2011 के प्रदर्शन की तारीफ की है, जहां उन्होंने अब्दुल रज्जाक का विकेट लिया था।

मुनाफ पटेल के करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए 13 टेस्ट और 70 वनडे मैच में क्रमश: 35 और 86 विकेट झटके हैं। इसके अलावा उन्होंने 3 T20I मैच भी खेले हैं और इसमें 4 विकेट चटकाए हैं।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article