Cameron Green moves to RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन से पहले रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी हो गई है। इस सूची के आउट होने के बाद भी खिलाड़ियों की अदला-बदली जारी है। इसी कड़ी में रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए हैं। उन्हें एमआई ने 15 करोड़ में खरीदा है। वहीं इतनी बड़ी राशि के लिए टीम ने ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन की कुर्बानी दे दी है।
कैमरून ग्रीन को आरसीबी ने उनकी मौजूदा राशि पर ही खरीदा है। जिसका मतलब है कि ग्रीन के लिए टीम ने 17.5 करोड़ रुपए दिए हैं जो कि बेहद ही बड़ी रकम है। वहीं इससे मुंबई इंडियंस को ऑक्शन में जाने के लिए राशि मिल गई है। इसे लेकर आईपीएल ने आधिकारिक ऐलान कर दिया है।
आरसीबी के पास थी सबसे ज्यादा राशि
आरसीबी को आईपीएल 2024 की नीलामी में सबसे अधिक करोड़ रुपये का बजट दिया गया था। खिलाड़ियों को रिलीज करने के बाद उनके बास 40.75 करोड़ का बजट था। हालांकि, इस डील में उनके पर्स से 17.50 करोड़ रुपये कट गए, जिससे उनके पास 23.25 करोड़ रुपए ही बचे हैं।दूसरी ओर, एमआई के पास 19 दिसंबर को खर्च करने के लिए 17.75 करोड़ होंगे ऐसे में टीम अच्छे प्लेयर्स पर निशाना साथ सकती है।
ग्रीन ने किया था शानदार प्रदर्शन
ग्रीन का एमआई के साथ पहला सीज़न शानदार था। उन्होंने 16 मैचों में 50.22 के औसत और 160.28 के स्ट्राइक रेट से 452 रन बनाए, जिसमें उनके नाम एक शतक भी शामिल था। उन्होंने गेंद से छह विकेट भी झटके।ग्रीन को इस समय विश्व क्रिकेट के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक माना जाता है और वह खेल के तीनों प्रारूपों में ऑस्ट्रेलिया के लिए नियमित स्टार्टर हैं। ग्रीन ऑस्ट्रेलिया की 2023 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे, लेकिन सेमीफाइनल या फाइनल के लिए प्लेइंग इलेवन में नहीं थे।
