क्रिकेट

मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को हरा रचा इतिहास, बनी ऐसा करने वाली पहली टीम

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 21, 2023, 10:15 PM IST

IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने अपने आखिरी लीग मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर इतिहास रच दिया। मुंबई ने हैदराबाद को 8 विकेट से हराया। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। मयंक अग्रवाल और विव्रांत शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली। वह 200 प्लस का लक्ष्य सबसे ज्यादा बार हासिल करने वाली टीम बन गई हैं।

Image

मुंबई इंडियंस (साभार-IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई ने हैदराबाद को हराया
  • सबसे ज्यादा बार किया 200 प्लस का स्कोर हासिल
  • कैमरन ग्रीन ने जड़ा शतक

मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े के ऐतिहासिक मैदान पर अपने आखिरी लीग मुकाबले में जीत दर्ज कर ली। मुंबई ने सनराइजर्स हैदराबाद को इस मैच में 8 विकेट से हराया। मुंबई के सामने जीत के लिए 201 रन का बड़ा लक्ष्य था, जिसे उसने कैमरॉन ग्रीन के नाबाद शतकीय पारी और रोहित के अर्धशतकीय पारी के दम पर 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। ग्रीन ने 8 चौके और 8 छक्के की मदद से 47 गेंद में 100 रन की पारी खेली।

ग्रीन के अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में 37 गेंद में 56 रन की पारी खेली। ग्रीन और रोहित ने दूसरे विकेट के लिए 128 रन की साझेदारी की और मुंबई की इस अहम मुकाबले में जीत सुनिश्चित कर दी। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने मयंक अग्रवाल और विव्रांत शर्मा के अर्धशतकीय पारी के दम पर 5 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए थे।

मुंबई ने इस सीजन चौथी बार 200 से ज्यादा का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया। वह किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 200 प्ल्स रन बनाकर जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बन गई। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को, पंजाब किंग्स को और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से मात दी थी। 4 में से 3 बार मुंबई न यह लक्ष्य अपने होम ग्राउंड यानी वानखेड़े के मैदान पर हासिल किया।

200 प्लस का लक्ष्य हासिल करने वाली टीमें

4 - मुंबई इंडियंस (2023 *)

2 - पंजाब किंग्स ( 2014)

2 - चेन्नई सुपर किंग्स (2018)

इस जीत के साथ फिलहाल मुंबई ने प्वाइंट्स टेबल में 16 अंक हासिल कर टॉप चार में अपनी जगह बना ली है और उसे प्लेऑफ के लिए आखिरी लीग मुकाबले का इंतजार करना होगा।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article