क्रिकेट

Amol Kale: भारत-पाकिस्तान मैच देखने गए एमसीए अध्यक्ष का दिल का दौरा पड़ने से निधन

MCA President Amol Kale Passed Away: भारत और पाकिस्तान मुकाबले के एक दिन बाद ही टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई। मैच देखने न्यूयॉर्क गए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमोल काले का अचानक निधन हो गया।

Image

अमोल काले और सचिन तेंदुलकर। (फोटो- Amol Kale Twitter)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • एमसीए अध्यक्ष अमोल काले का निधन।
  • भारत-पाकिस्तान मुकाबले देखने न्यूयॉर्क गए थे।
  • अमोल के कार्यकाल में कई बड़े कार्य किए गए थे।

MCA President Amol Kale Passed Away: अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का मुकाबला खेला जा रहा है। टीम इंडिया का मौजूदा वर्ल्ड कप में विजयी अभियान जारी है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल कर अपने ग्रुप में टॉप पर बरकरार हैं। लेकिन, भारत-पाकिस्तान मुकाबले के एक दिन बाद ही टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। मैच देखने न्यूयॉर्क गए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमोल काले का अचानक निधन हो गया। पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, एमसीए के अध्यक्ष का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे टी20 वर्ल्ड कप के दौरान मैच देखने के लिए न्यूयॉर्क गए थे। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले के दौरान वे स्टेडियम में भी मौजूदा थे। अब निधन के बाद अमोल की मैच देखते हुए फोटे जमकर वायरल हो रही है।

इनके कार्यकाल में बना सचिन का स्टैच्यू

अमोल के अध्यक्ष बनने के बाद कई बड़े कार्य किए गए। इसमें खिलाड़ियों से लेकर दिग्गज क्रिकेटर्स के यादों का ताजा रखने का कार्य किया गया। अमोल के कार्यकाल में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का वानखेड़े स्टेडियम में स्टैच्यू बनाया गया है। इसके अलावा 2011 वनडे वर्ल्ड कप में एमएस धोनी के बल्ले से निकला छक्का जिस कुर्सी पर गिरा था। उस जगह को भी संजोह कर रखा गया था। उस जगह को पूरी तरह से कवर कर के रखा गया है, ताकि वहां कोई न बैठ सके।

2022 में बने थे एमसीए का अध्यक्ष

अमोल काले 2022 में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने थे। उन्होंने संदीप पाटिल को हराकर यह पद हासिल किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमोल काले को डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस सहित कई लोगों का सपोर्ट । वे बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष आशीष शेलार के करीबी मानते जाते थे। इसके चलते ही उन्हें संदीप पाटिल को हराने में सफलता मिली थी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article