क्रिकेट

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने किया अपने सालाना पुरस्कारों का ऐलान, इन दो दिग्गजों को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने अपने वार्षिक पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है, एसोसिएशन ने दिलीप वेंगसरकर और पूर्व भारतीय महिला कप्तान डायना एडुल्जी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजे जाने का फैसला किया है।

Image

दिलीप वेंसरकर

मुंबई: मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) गुरुवार को यहां अपने वार्षिक पुरस्कार समारोह में अपनी 2023-24 की रणजी ट्रॉफी विजेता टीम, पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर और पूर्व भारतीय महिला कप्तान डायना एडुल्जी को सम्मानित करेगा। अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली रणजी टीम ने पिछले सत्र में रिकॉर्ड 42वां रणजी ट्रॉफी खिताब जीता था।

एमसीए की विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुंबई के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक वेंगसरकर को 2022-23 के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार, जबकि भारत में महिला क्रिकेट की अग्रणी एडुल्जी को उनके शानदार करियर के लिए सम्मानित किया जाएगा। प्रोफेसर रत्नाकर शेट्टी को क्रिकेट प्रशासन में उनकी दशकों की सेवा के लिए जबकि प्रवीण बर्वे को मुंबई क्रिकेट में उनकी सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर पिछले दो सत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न आयु वर्ग (पुरुष और महिला) के खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड:

2022-23:

दिलीप वेंगसरकर (क्रिकेटर) – मुंबई और भारतीय क्रिकेट में उनके अमूल्य योगदान के लिए।

प्रो. रत्नाकर शेट्टी (प्रशासक) – क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेशन के लिए।

2023-24:

डायना एडुल्जी (क्रिकेटर) – महिला क्रिकेट में उनके योगदान के लिए।

प्रवीण बर्वे (प्रशासक) – मुंबई क्रिकेट के प्रति उनकी सेवाओं को मान्यता देते हुए।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article