क्रिकेट

Mumbai Batsman Car Accident: कार एक्सीडेंट में घायल हुआ एक और भारतीय खिलाड़ी, अस्पताल ने जारी किया बुलेटिन

Irani Cup 2024, Mumbai Batsman Mushir Khan Injuty Updates: दलीप ट्रॉफी में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले मुंबई के युवा बल्लेबाज कार एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल हो गए। उनका पिछले दिनों हुए दुलीप ट्रॉफी में जमकर चला था। रिपोर्ट्स के अनुसार, आगामी दिनों में इरानी कप होना है। चोटिल खिलाड़ी का इस टूर्नामेंट में खेलना मुश्किल लग रहा है।

Image

मुसीर खान। (फोटो- PTI)

Photo : PTI

Irani Cup 2024, Mumbai Batsman Mushir Khan Injuty Updates: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला जारी है। बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल तय समय पर शुरू नहीं हो पाया। कानपुर में रुक-रुक का बारिश हो रही है। इसी बीच, भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। टीम के युवा बल्लेबाज और मुंबई के स्टार बल्लेबाज मुसीर खान कार एक्सीडेंट में बुरी तरह से घालय हो गए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के बल्लेबाज मुशीर खान, एक कार दुर्घटना में घायल हो गए। इस एक्सीडेंट में उनकी गर्दन में चोट लग गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि वह अपने पिता और कोच नौशाद खान के साथ ईरानी कप 2024 खेलने के लिए कानपुर से लखनऊ जा रहे थे। सूत्र ने कहा, "वह ईरानी कप के लिए मुंबई टीम के साथ लखनऊ नहीं गए थे। जब यह घटना हुई तब वह संभवत अपने पिता के साथ आजमगढ़ से लखनऊ जा रहे थे।

साल के शुरू में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप में मुसीर का शानदार प्रदर्शन रहा था। उन्होंने ने 7 मैचों में 60 की औसत से कुल 360 रन बनाए थे। उन्होंने दो शतकीय पारी और एक अर्धशकीय पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने 7 विकेट भी चटकाए थे।

खतरे से बाहर हैं मुशीर

कार एक्सीडेंट में घायल हुए मुशीर खान को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मेदांता अस्पताल ने रणजी क्रिकेटर मुशीर खान का मेदांता अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया। उन्होंने बताया कि मुशीर की गर्दन में चोट आई थी। अब वे खतरे से बाहर हैं। हालांकि, अभी डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।

बेंग्लुरु में खेली थी तूफानी पारी

सरफराज खान के भाई मुसीर खान का पिछले दिनों बेंग्लुरु में जमकर बल्ला गरजा था। बेंग्लुरु के ए. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दलीप ट्राफी के तहत खेले गए मुकाबले में इंडिया-बी की ओर से खेलने वाले मुसीर ने इंडिया-ए के खिलाफ बड़ी पारी खेली थी। उन्होंने 373 गेंदों का सामना किया था और 16 चौके और 5 छक्के की मदद से पहली पारी में 181 रन की पारी खेली थी। हालांकि, वे दोहरा शतक जड़ने से चूक गए थे। दूसरी पारी में उनका बल्ला नहीं चला था। वे बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। इस टीम में मुसीर के भाई सरफराज खान भी शामिल थे।

घरेलू क्रिकेट में मुसीर का ऐसा है प्रदर्शन

27 दिसंबर 2022 को मुंबई इंडियंस टीम के लिए डेब्यू करने वाले मुसीर खान का घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन रहा है। उन्होंने अभी तक 9 फर्स्ट क्लास मुकाबले की 15 पारियों में 51.14 की औसत और 47.89 की स्ट्राइक रेट से 716 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और एक अर्धशतकीय पारी खेली थी। इसके अलावा वे 8 विकेट चटकाने में भी सफल रहे हैं। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए फैंस जल्द ही टीम इंडिया का हिस्सा बनने की उम्मीद भी जता रहे थे।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article