क्रिकेट

बिना किसी को बताए चल देते थे धोनी..पूर्व ऑलराउंडर ने माही पर किया बड़ा खुलासा

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी को लेकर राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के खिलाड़ी डेनियल क्रिश्चियन ने एक बड़ा खुलासा किया है। ऑलराउंडर ने बताया है कि धोनी बिना पुछे कभी भी बल्लेबाजी करने चले जाते थे। जबकि कप्तान स्टीव स्मिथ थे।

Image

महेंद्र सिंह धोनी स्टीव स्मिथ (फोटो- X)

KEY HIGHLIGHTS
  • एमएस धोनी को लेकर बड़ा खुलासा
  • पूर्व साधी ने खोला राज
  • स्टीव स्मिथ की कप्तानी में भी धोनी लेते थे खुद निर्णय

MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी देखने के लिए फैंस आतुर हैं। कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स भी धोनी को जल्दी बल्लेबाजी करने आने की सलाह दे चुके हैं। इसी बीच राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स में धोनी के साथ खेल चुके पूर्व साथी ने एक बड़ा खुलासा किया है। धाकड़ ऑलराउंडर डेनियल क्रिस्टियन ने उन दिनों को याद किया है जब धोनी बिना पुछे खुद ही पैड पहनकर बैटिंग करने पहुंच जाते थे।

दरअसल इंडियन प्रीमियर लीग 2017 में महेंद्र सिंह धोनी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेल रहे थे। उस सीजन में टीम की कमान स्टीव स्मिथ को सौंप दी गई थी। स्मिथ के लिए धोनी के होते हुए कप्तानी करना काफी कठिन था। इसका उन्होंने कई बार जिक्र भी किया है। स्मिथ भले ही कप्तानी कर रहे हो लेकिन धोनी कीपिंग करते हुए फील्ड सेट करते थे और तब भी बल्लेबाजी करने चले जाते थे, जब कोच और कप्तान डगआउट में रणनीति बनाने में व्यस्त होते थे। इसका खुलासा उन्हीं के टीम के खिलाड़ी डेनियल क्रिश्चियन ने किया है।

धोनी बिना पुछे करने चले जाते थे बल्लेबाजी

क्रिश्चियन ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि "अगर हमने एक विकेट खो दिया, शायद 12-13 ओवर में, तो स्टोक्स या मुझे या किसी और को आगे जाना था। धोनी खड़े हुए, अपना गियर लगाया और बस ऐसे ही चले गए। उन्होंने किसी को नहीं बताया। स्मिथ या कोच फ्लेमिंग कुछ नहीं करने वाले थे।" इससे ये साफ होता है कि धोनी को भी स्मिथ ने खुली छूट दे दी थी।

कप्तानी मिलते ही हैरान रह गए थे स्मिथ

हाल ही में, स्मिथ ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात की और दोनों खिलाड़ियों के बीच विकसित हुए आपसी सम्मान और सौहार्द को याद किया। स्मिथ ने कहा कि 'ऐसे कई मौके आए जहां एमएस शानदार थे। आप जानते हैं, मुझे उनके साथ खेलने में बहुत मजा आया। मुझे उनकी कप्तानी करने में भी मजा आया। उन्होंने निश्चित रूप से मेरी मदद की।"

स्मिथ ने यह भी कहा था कि जब उन्हें आरपीएस का नेतृत्व करने की पेशकश की गई तो वह दंग रह गए थे। जब वे आए और मुझसे पूछा, तो मैं पहले तो थोड़ा चौंक गया, और फिर मुझे समझ नहीं आया कि क्या कहूं। ऐसा लगा जैसे, क्या आपने एमएस से इस बारे में बात की है? यह मेरी तरफ से थोड़ा अजीब है। लेकिन बाद में ये मामला सुलझ गया था।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article