क्रिकेट

Dhoni viral video: घर पर बाइक चालू करने के लिए संघर्ष करते दिखे धोनी, देखिए वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2023, 08:20 PM IST

MS Dhoni struggles to start bike at home, watch viral video: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों मैदान से दूर अपने शौक पूरे कर रहे हैं। बाइक रखना व चलाना उनका सबसे बड़ा शौक माना जाता है। इसी बीच एक वीडियो वायरल है जिसमें वो अपनी बाइक चालू करने में संघर्ष करते दिख रहे हैं।

Image

धोनी का वायरल वीडियो (screenshot)

KEY HIGHLIGHTS
  • महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो वायरल
  • अब तक वीडियो को मिल चुके हैं तकरीबन 15 मिलियन व्यूज
  • बाइक को चालू करने के लिए संघर्ष करते दिखे माही

MS Dhoni viral video: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में शुमार पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) उन खिलाड़ियों में से हैं जिनकी एक झलक पाने के लिए लोग तरसते हैं। धोनी बाकी तमाम खिलाड़ियों से काफी अलग हैं और वो भीड़-भाड़ से दूर एकांत में समय बिताने में विश्वास रखते हैं। खासतौर पर अपने घर रांची में हैं जहां वो अपने परिवार के साथ सबसे दूर रहकर समय बिताते हैं।

फैंस धोनी के घर के आस-पास हमेशा मौजूद रहते हैं, इस उम्मीद कि शायद माही की एक झलक उनको मिल जाए। हाल में एक यूट्यूबर रांची में था और उसने काफी समय बिताया धोनी की एक झलक के लिए, या उनसे एक मुलाकात के लिए। खैर, इस फैन को धोनी से मिलने का मौका तो नहीं मिला लेकिन उनको देखने का मौका जरूर मिल गया।

धोनी अपनी बाइक से आए और सीधे अपने घर में चले गए। इस फैन की धोनी से मिलने की ख्वाहिश तो पूरी नहीं हो सकी लेकिन उसने अपने मोबाइल पर एक अजीब नजारा जरूर कैद कर लिया। दरअसल, धोनी अपनी बाइक बंद हो गई थी और वो उसे चालू करने के लिए संघर्ष करते नजर आए। कई कोशिशों के बाद आखिरकार माही ने बाइक को चालू कर ही लिया। धोनी के इस छोटे से वीडियो को सोशल मीडिया पर अब तक तकरीबन 15 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

ये है धोनी का वायरल वीडियो

बात करें मैदान पर धोनी की वापसी की, जिसका फैंस को हमेशा इंतजार रहता है, तो आपको बता दें कि माही आईपीएल 2023 में खेलते नजर आएंगे। वो चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान होंगे और चर्चाओं की मानें तो ये उनका अंतिम आईपीएल भी हो सकता है क्योंकि वो आखिरी बार चेन्नई के मैदान पर अपने दर्शकों के सामने खेलते हुए विदाई लेना चाहते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article