चेन्नई: एमएस धोनी ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के रविवार को खेले गए मुकाबले में ये बता दिया कि शेर अभी बूढ़ा नहीं हुआ है। आईपीएल 2025 में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के रूप में खेल रहे धोनी ने चीते सी तेजी दिखाते हुए सूर्यकुमार यादव को चलता कर दिया। 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर नूरअहमद ने सूर्यकुमार यादव को गच्चा दिया और विकेट के पीछे मुस्तैदी से खड़े धोनी ने कोई चूक नहीं की। जबतक सूर्या पिच पर वापस लौटते उससे पहले स्टंप्स और गिल्लियां बिखर गईं थी। सूर्या को गिल्लियां बिखरते ही ये पता चल गया कि उनकी पारी का अंत हो गया है। उनके चेहरे पर विकेट गंवाने की निराशा साफ नजर आ रही थी।
सूर्या ने नहीं किया थर्ड अंपायर के फैसले का इंतजार
सूर्यकुमार यादव तीसरे अंपायर के फैसले का इंतजार किए बगैर पवेलियन की ओर पवेलियन वापस लौट गए। तीसरे अंपायर ने अंत में सूर्या को आउट करार दिया। इसके साथ ही पूरा चेपॉक स्टेडियम शोर से गूंज गया।
नूर की फिरकी में फंसी मुंबई की पलटन
चेन्नई के खिलाफ मुंबई इंडियन्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन बना सकी। नूर अहमद ने मुंबई के लिए पहला मैच खेलते हुए 4 ओवर में 18 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। खलील अहमद ने 3 विकेट चटकाए। एक-एक सफलता रविचंद्रन अश्विन और नाथन एलिस के खाते में गए।
