क्रिकेट

Dhoni B'day Celebration Video: धोनी ने महीनों बाद पोस्ट किया वीडियो, ऐसे मनाया जन्मदिन

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jul 8, 2023, 05:25 PM IST

MS Dhoni 42nd Birthday celebration video: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरकार महीनों के इंतजार के बाद सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किया है। उन्होंने अपने 42वें जन्मदिन के जश्न का वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। यहां देखिए।

Image

महेंद्र सिंह धोनी ने ऐसे मनाया जन्मदिन (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • महेंद्र सिंह धोनी ने महीनों बाद पोस्ट किया कोई वीडियो
  • धोनी ने अपने जन्मदिन को इस तरह से मनाया
  • सादगी के साथ अपने फार्महाउस पर काटा केक

MS Dhoni Birthday Celebration Video: भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान और अब चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में शीर्ष तक पहुंचाने वाले महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने 7 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मनाया। पूरी दुनिया में करोड़ों क्रिकेट फैंस ने धोनी के इस खास दिन को सेलीब्रेट किया। अब आखिरकार धोनी का वीडियो भी सामने आ गया है, कि उन्होंने खुद कैसे अपना जन्मदिन मनाया।

एम एस धोनी सोशल मीडिया पर बहुत कम एक्टिव रहते हैं। उन्होंने महीनों बाद अब जाकर कोई पोस्ट शेयर किया है। ये एक वीडियो है जिसमें धोनी अपना 42वां जन्मदिन सेलीब्रेट करते नजर आ रहे हैं। हमेशा की तरह पूरी सादगी से धोनी ने अपना जन्मदिन मनाया है।

इस वीडियो में धोनी अपने फार्महाउस पर बाहर एक छोटे से केक पर मोमबत्ती जलाते और फिर उस केक को काटते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उनके आसपास उनके डॉग्स भी नजर आ रहे हैं। वो केक काटते हैं और फिर अपने डॉग्स को भी खिलाते हैं और खुद भी खाते हैं। इस वीडियो के साथ धोनी ने लिखा है- आप सभी की बधाईयों का शुक्रिया, एक झलक कि मैंने अपने जन्मदिन पर क्या किया।

एम एस धोनी ने आखिरी बार 8 फरवरी को सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट किया था। उस पोस्ट में धोनी अपने फार्महाउस में ट्रैक्टर चलाते दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि आईपीएल 2023 के विजयी अभियान के बाद धोनी ने अपने घुटने की सर्जरी कराई थी और अब वो रांची में अपने घर पर हैं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article