क्रिकेट

Dhoni Retirement: क्या 18 मई को धोनी IPL से संन्यास लेने वाले हैं, जानिए क्यों है ये चर्चा

MS Dhoni Retirement News: चेन्नई सुपर किंग्स और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेला है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वो आगामी 18 मई को आईपीएल और क्रिकेट के मैदान को हमेशा के अलविदा कहने वाले हैं। क्या है धोनी के रिटायरमेंट को लेकर ऐसी चर्चा, यहां जानिए वजह।

Image

क्या धोनी रिटायर होने जा रहे हैं (Instagram/Chennaisuperkings)

KEY HIGHLIGHTS
  • धोनी के संन्यास की चर्चा तेज
  • आखिर क्यों हो रही है धोनी के रिटायरमेंट की बात
  • क्या 18 मई को माही आईपीएल को कहेंगे अलविदा?

MS Dhoni Retirement: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास का सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी, सबसे सफल कप्तान और भारतीय क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में शुमार रहे महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को लेकर जो ताजा चर्चा है, वो उनके फैंस के लिए चौंकाने वाली भी है और कुछ के लिए ये बस इंतजार का मुद्दा था। दरअसल, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है कि धोनी आगामी 18 मई 2026 को आईपीएल व क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने जा रहे हैं।

एक तरफ चेन्नई सुपर किंग्स धीरे-धीरे लय में लौट रही है और उसने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दिल्ली के मैदान पर जोरदार जीत दर्ज करके अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। ये चेन्नई की लगातार दूसरी जीत है। इस मैच से पहले फैंस उम्मीद कर रहे थे कि दिल्ली के खिलाफ शायद धोनी मैदान पर उतरेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब इस जीत के बाद चर्चा शुरू हो गई है कि कुछ ही दिनों बाद 18 मई को धोनी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं, क्या है इसकी वजह आइए जान लेते हैं।

क्या है धोनी के रिटायरमेंट को लेकर हो रही चर्चा की वजह?

एम एस धोनी के संन्यास को लेकर हो रही चर्चा की प्रमुख वजह है उनका एक पुराना इंटरव्यू जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके आईपीएल करियर का अंतिम मैच चेन्नई के मैदान पर ही होगा। साल 2021 में धोनी ने वो इंटरव्यू दिया था। तब से अब तक तो उनका संन्यास नहीं आया लेकिन इस बार स्थिति अलग है क्योंकि धोनी की चोट अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हो रही है और उनका घुटना उनको लगातार परेशान कर रहा है जिसके कारण वो मैच खेलने उतर नहीं पा रहे हैं। टीम में विकेटकीपर के तौर पर उनकी भरपाई भी संजू सैमसन ने बखूबी कर दी है। ऐसे में शायद यही सही समय है कि जब धोनी आईपीएल को अलविदा कहेंगे। अब जानते हैं कि 18 मई ही क्यों?

18 मई का धोनी के संन्यास से क्या नाता?

जैसा कि आपको बताया कि धोनी ने पुराने इंटरव्यू में कहा था कि उनका आखिरी आईपीएल मैच चेन्नई के चेपॉक मैदान पर होगा। अब आईपीएल 2026 में चेन्नई का अपने घरेलू मैदान पर सिर्फ एक ही मैच बाकी है और वो होगा 18 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ। यही वो आखिरी मौका होगा जब धोनी अपने चेहेते मैदान पर संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। फिलहाल ये सिर्फ चर्चाएं हैं, धोनी के मन में क्या है ये कभी कोई नहीं जा सका है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article