क्रिकेट

एमएस धोनी से मिला इस युवा गेंदबाज का परिवार, बहन बोली सुरक्षित हाथों में है भाई

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 26, 2023, 05:38 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने पाथिराना के परिवार से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद पाथिराना की बहन विशुका ने धोनी के साथ एक तस्वीर साझा की है और थाला की तारीफ की है। उन्होंने लिखा है कि अब उनका भाई सुरक्षित हाथो में हैं। पाथिराना ने इस सीजन शानदार बल्लेबाजी की है।

Image

मथिसा पाथिराना (इंस्टाग्राम विशुका)

KEY HIGHLIGHTS
  • पाथिराना के परिवार से मिले एमएस धोनी
  • बहन विशुका ने की तारीफ
  • इस सीजन 17 विकेट ले चुके हैं पाथिराना

आईपीएल 2022 में जब मथिसा पाथिराना को भारतीय क्रिकेट फैंस ने पहली बार देखा तो उनके अतरंगे बॉलिंग एक्शन के कारण जूनियर मलिंगा का नाम दे दिया, लेकिन एक साल धोनी के लीडरशिप में पाथिराना ने खुद को ऐसे डेवलप किया कि सीजन 2023 में उन्होंने खुद का अपना एक नाम बना लिया। आज वह चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी लाइनअप के सबसे बड़े हथियारों में से एक हैं।

दरअसल मथिसा पाथिराना की यह कहानी हम आपको इसलिए सुना रहे हैं क्योंकि हाल ही में एमएस धोनी ने इस गेंदबाज के परिवार से मुलाकात की है। इस मुलाकात की जानकारी खुद पाथिराना की बहन विशुका पाथिराना ने ट्वीट किया है।

उन्होंने धोनी के साथ अपनी फोटो साझा करते हुए लिखा 'अब मुझे लगता है कि मल्ली (पाथिराना) सुरक्षित हाथो में है जब थाला ने कहा कि मथिसा के बारे में चिंता करने का जरुरत नहीं है क्योंकि वह हमेशा मेरे साथ रहेगा' उन्होंने आगे लिखा है कि यह मेरे सपने से परे है।

आईपीएल 2023 में मथिसा पाथिराना

आईपीएल 2023 में मथिसा के प्रदर्शन की बात करें तो 11 मैच में 19.24 की औसत से 17 विकेट झटक चुके हैं। वह कई मैच में चेन्नई की तरफ से जीत के हीरो भी रहे हैं और उन्होंने डेथ ओवर में कई बार शानदार स्पेल डाले हैं। इस सीजन उनके प्रदर्शन ने बड़े खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में चेन्नई को गेंदबाजी में एक मजबूत विकल्प दिया है। उम्मीद है कि वह आईपीएल फाइनल में एक बार फिर चेन्नई की ओर से शानदार प्रदर्शन करेंगे।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article