क्रिकेट

VIDEO: धोनी का मजेदार जवाब, बोले 'मैं विश्व कप नहीं खेल रहा, फ्लाइट जा चुकी है'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 06:37 PM IST

MS Dhoni says I am not playing the world cup, team has already left: भारतीय क्रिकेट टीम केपूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने मजेदार बयानों के लिए भी जाने जाते रहे हैं। हाल में एक समारोह के दौरान जब उनसे टी20 विश्व कप क्रिकेट से जुड़ा सवाल पूछने का प्रयास किया गया तो उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया।

Image

महेेंद्र सिंह धोनी

Photo : PTI

MS Dhoni, T20 World Cup 2022: आईसीसी टी20 विश्व कप का आगाज 2007 में हुआ था जब पहली बार भारतीय टी20 टीम एम एस धोनी की कप्तानी में मैदान पर उतरी थी। भारत ने वो खिताब जीता था। उसके बाद से लगातार धोनी हर अगले टी20 विश्व कप में भारतीय ड्रेसिंग रूम का हिस्सा थे लेकिन ये पहली बार होगा जब ऐसा नहीं होगा। आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में धोनी पहली बार टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे और फैंस उनको काफी मिस करने वाले हैं।

बेशक माही को रिटायर हुए दो साल हो चुके हैं, लेकिन अब भी उनके चाहने वालों की संख्या दिन-रात बढ़ती ही रहती है। धोनी ने हाल में एक प्रमोशनल इवेंट में हिस्सा लिया था, और वहां जैसे ही एंकर ने क्रिकेट के ऊपर बात करनी शुरू की, तभी धोनी ने बीच में ही रोकते हुए कुछ ऐसा कहा जिससे फैंस की हंसी छूट गई, हालांकि फैंस ये जरूर सोच रहे होंगे कि ये सच होता।

दरअसल जब क्रिकेट और टी20 विश्व कप का जिक्र हुआ तो धोनी ने कहा, "मैं विश्व कप नहीं खेल रहा हूं। टीम पहले ही रवाना हो चुकी है।" इसे सुनते ही वहां हंसी के ठहाके लगने लगे। आप भी देखिए वो वीडियो..

धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास जरूर ले चुके हैं लेकिन वो अब भी एक सक्रिय क्रिकेटर हैं। वो आईपीएल खेलते हैं और आगामी सीजन में भी वो चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई करते नजर आएंगे।

माही के लिए आईपीएल 2023 आखिरी संस्करण हो सकता है क्योंकि वो चाहते थे कि चेन्नई के मैदान पर घरेलू फैंस के बीच वो विदाई लें। और इस बार कोविड का कहर ना होने का कारण टूर्नामेंट का आयोजन चेन्नई में भी होगा। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि धोनी अपने भविष्य पर क्या फैसला लेते हैं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!