धर्मशाला: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का बल्ला धर्मशाला में रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में नहीं चला। पारी के 19वें ओवर में नौवें पायदान पर बल्लेबाजी करने आए एमएस धोनी हर्षल पटेल की पहली ही गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन वापस लौट गए। धोनी आईपीएल करियर में चौथी बार गोल्डन डक पर आउट हुए। उनके आउट होने से मैदान पर आए उनके समर्थक बेहद निराश हुए। पंजाब की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 167 रन बना सकी।
बने IPL में 150 कैच लपकने वाले पहले विकेटकीपर
जीत के लिए 167 रन के लक्ष्य का बचाव करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार शुरुआत की और जल्दी-जल्दी पंजाब के 2 बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेज दिया। पंजाब के विकेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा। पारी के दसवें ओवर की चौथी गेंद पर सिमरजीत सिंह ने पंजाब के उपकप्तान जीतेश शर्मा को विकेट के पीछे धोनी के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। इस कैच को लपकते ही धोनी ने आईपीएल में बतौर विकेटकीपर नया इतिहास रच दिया। धोनी आईपीएल इतिहास में बतौर विकेटकीपर 150 कैच लपकने वाले पहले विकेटकीपर बन गए।
आईपीएल इतिहास के सबसे सफल विकेटकीपर
धोनी ने आईपीएल में 261वां मैच खेलते हुए 150वां कैच लपका। उनके नाम आईपीएल में 150 कैच और 42 स्टंपिंग सहित कुल 192 शिकार दर्ज हैं। वो आईपीएल में 200 शिकार के आंकड़े को पूरा करने से भी केवल 8 कदम दूर हैं। उनके बाद आईपीएल में दूसरे सबसे सफल विकेटकीपर दिनेश कार्तिक हैं। कार्तिक ने 245 मैच में 141 कैच और 36 स्टंपिंग सहित कुल 177 शिकार किए हैं। ऋद्धिमान साहा 173 मैच में 93 कैच और 26 स्टंपिंग के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
