क्रिकेट

सिराज ने अनोखे स्टाइल में दी फुटबॉलर डिओगो जोटा को ऋद्धांजलि

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने हाल ही दुर्घटना का शिकार हुए फुटबॉलर को अपने अनोखे स्टाइल में भावुक ऋद्धांजलि दी। सिराज ने लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में 2 विकेट चटकाए और इंग्लैंड को 387 रन पर रोकने में अहम भूमिका निभाई।

Image

डिओगो जोटा और मोहम्मद सिराज (साभार-स्क्रीनग्रैब- AP)

भारत-इंग्लैंड लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान कुछ ऐसा घटा जो नॉर्मल नहीं था। दरअसल मोहम्मद सिराज ने टेस्ट मैच के दूसरे दिन विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ को आउट करने के बाद अनोखे अंदाज में डिओगो जोटा को भावुक श्रद्धांजलि दी। स्मिथ ने 56 गेंदों में 51 रनों की प्रभावशाली पारी खेली। स्मिथ को आउट करने के बाद सिराज ने आसमान की ओर देखा और अपनी उंगलियों से 20 नंबर का इशारा किया, जो जोटा का जर्सी नंबर था। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर जोटा की एक कार दुरघटना में बीते 3 जुलाई को मृत्यु हो गई थी। सिराज फुटबॉल के बहुत बड़े फैन हैं और अक्सर वह विकेट लेने के बाज क्रिस्टियानो रोनाल्डो के सिग्नेचर स्टेप कर उसे सेलिब्रेट भी करते हैं।

कौन थे डिओगो जोटा?

डिओगो जोटा यूरोप के उन टॉप फुटबॉलरों में से एक थे, जो अग्रेसिव खेलते थे। वह पुर्तगाल की नेशनल टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे और 2020 से लिवरपूल में खेल रहे थे। 28 वर्षीय जोटा की बीते 3 जुलाई को स्पेन में एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। जोटा अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चे छोड़कर गए हैं। दुनिया भर के फुटबॉलरों ने 2025 फीफा क्लब विश्व कप के दौरान अलग-अलग अंदाज में दिवंगत पुर्तगाली फुटबॉल स्टार को श्रद्धांजलि दी है।

सिराज ने चटकाए 2 विकेट

सिराज की बात करें तो लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था, लेकिन दूसरे दिन उन्होंने दो विकेट लेकर इंग्लैंड को 387 रनों पर समेट दिया। इस स्टार भारतीय तेज गेंदबाज ने 56 रन बनाने वाले ब्रायडन कार्स का भी विकेट लिया। वहीं, भारतीय गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट चटकाए। सिराज ने एजबेस्टन में दूसरे टेस्ट मैच में भारत की 336 रनों की जीत में अहम भूमिका निभाई थी, क्योंकि उन्होंने पहली पारी में छह विकेट लिए थे।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article