क्रिकेट

IND vs AUS: मोहम्मद सिराज ने इस तरह साबित किया, वो क्यों हैं दुनिया के बॉलर नंबर वन

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 17, 2023, 06:36 PM IST

एकदिवसीय क्रिकेट में वर्तमान में दुनिया के नंबर एक गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई में खेले गए पहले वनडे में फिर अपनी काबिलियत साबित कर दी है।

Image

मोहम्मद सिराज

Photo : AP

मुंबई: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज में धमाकेदार शुरुआत की है। शुक्रवार को मुंबई में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को 35.4 ओवर में 188 रन पर ढेर कर दिया। भारत के लिए मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी को जोड़ी ने कहर बरपाते हुए कुल 6 विकेट चटकाए।

सिराज ने खोला टीम इंडिया का खात, चटकाए 3 विकेट

मोहम्मद सिराज ने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए 5.4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने भारत को पारी के दूसरे और अपने पहले ही ओवर में सफलता दिलाई। उन्होंने ट्रेविस हेड को अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड करके चलता कर दिया। हेड के बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई गेंद स्टंप्स में जा भिड़ी और हेड को पवेलियन वापस लौटना पड़ा।

आखिरी 10 गेंद में बगैर रन दिए चटकाए 2 विकेट

इसके बाद सिराज ने अपने दूसरे स्पेल में शमी के साथ मिलकर कहर बरपाया। उन्होंने अपनी आखिरी 10 गेंदों में बगैर कोई रन दिए 2 विकेट चटकाए। उन्होंने सीन एबॉट और एडम जम्पा के विकेट अपने नाम किए। एक बार फिर अपनी शानदार गेंदबाजी के बल पर यह साबित कर दिया कि वो वनडे क्रिकेट में दुनिया के नंबर एक गेंदबाज क्यों बने हुए हैं। सिराज ने जनवरी 2022 से अबतक खेले 20 वनडे मैच में घातक गेंदबाजी करते हुए 41 विकेट अपने नाम किए। वनडे में इस अंतराल में उनसे ज्यादा विकेट दुनिया के किसी गेंदबाज के खाते में नहीं आए हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article