क्रिकेट

IND vs ENG: क्या भारत-इंग्लैंड चौथे टेस्ट मैच में खेलेंगे जसप्रीत बुमराह? सिराज ने दिया बड़ा अपडेट

Will Jasprit Bumrah play Manchester Test: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का चौथा मैच मैनचेस्टर में खेला जाने वाला है। इस मैच से पहले टीम इंडिया के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल सिराज ने जसप्रीत बुमराह को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है।

Image

जसप्रीत बुमराह (फोटो- AP)

Will Jasprit Bumrah play Manchester Test: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एक बड़ी जानकारी दी है। सिराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि जसप्रीत बुमराह इस अहम मुकाबले में जरूर खेलेंगे। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि- 'जस्सी भाई तो खेलेंगे, जितना मुझे पता है।"बुमराह की वापसी से भारत की तेज गेंदबाजी इकाई को बड़ी मजबूती मिलेगी। बुमराह अब तक सीरीज में सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल रहे हैं और उनकी मौजूदगी भारतीय गेंदबाजों को आत्मविश्वास देगी।

इंग्लैंड को रोकने के लिए रणनीति तैयार

सिराज ने यह भी बताया कि भारतीय गेंदबाजों की रणनीति इंग्लिश बल्लेबाजों को खुलकर रन बनाने से रोकने की होगी। उन्होंने कहा कि गेंदबाजों का फोकस गुड लेंथ एरिया में गेंदबाजी करने और इंग्लैंड को बाज़बॉल शैली से दूर रखने पर रहेगा। उन्होंने कहा कि 'हमारा मकसद होगा कि बल्लेबाज़ों को अपनी लय में न आने दें। हमें अच्छी लाइन-लेंथ पर गेंदबाज़ी करनी होगी और धैर्य बनाए रखना होगा।'सिराज को उम्मीद है कि बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली टीम मैनचेस्टर में अपेक्षाकृत अधिक धैर्य के साथ खेलेगी और ज्यादा आक्रामक नहीं होगी।

अंशुल कांबोज बन सकते हैं सरप्राइज़ पैकेज

चौथे टेस्ट में भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण में अंशुल कांबोज की एंट्री की संभावना भी बन रही है। हरियाणा के इस युवा तेज गेंदबाज को हाल ही में नितीश कुमार रेड्डी के चोटिल होने के कारण स्क्वॉड में शामिल किया गया था।अंशुल, जिन्होंने अभी तक भारत के लिए कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है, ने नेट्स पर फुल थ्रॉटल गेंदबाज़ी की है और उनका जोश देखकर चयनकर्ता प्रभावित हुए हैं।रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंशुल को तीसरे या चौथे तेज गेंदबाज के रूप में प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है, अगर आकाश दीप को भी अंतिम एकादश में शामिल किया जाता है।

भारत की अपडेटेड टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, जसप्रित बुमरा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह*, अभिमन्यु ईश्वरन, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव और अंशुल कंबोज।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!