क्रिकेट

मोहम्मद शमी ने धमाकेदार अंदाज में पूरा किया IPL में विकेटों का सैकड़ा, देखें VIDEO

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 31, 2023, 09:47 PM IST

Mohammed Shami 100 wicket in IPL: गुजरात टाइटन्स की ओर से खेल रहे भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आईपीएल में अपने 100 विकेट धमाकेदार अंदाज में डेवोन कॉन्वे को बोल्ड करके पूरे किए। वो ये उपलब्धि हासिल करने वाले 15वें भारतीय हैं।

Image

मोहम्मद शमी डेवोन कॉन्वे के विकेट का जश्न मनाते हुए( साभार IPL/BCCI)

अहमदाबाद: गुजरात टाइटन्स की ओर से खेलने वाले भारतीय टीम के धाकड़ गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आईपीएल 2023 के पहले ही मुकाबले में अपने नाम एक बड़ी व्यक्तिगत उपलब्धि कर ली। शमी ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे को पारी के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर शानदार अंदाज में बोल्ड करके आईपीएल में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए।

बने विकटों का शतक जड़ने वाले वाले 15वें भारतीय

शमी आईपीएल में 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले 15वें भारतीय हैं। उन्होंने ये उपलब्धि 94 वां मैच खेलते हुए हासिल की। साल 2013 में आईपीएल में डेब्यू करने वाले शमी का पहला शिकार सौरव गांगुली बने थे अब कीवी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे को आउट करके उन्होंने सौ विकेट पूरे किए।

ऐसा रहा है शमी का आईपीएल करियर

मोहम्मद शमी ने आईपीएल में खेले 94 मैच में 29 के औसत और 8.52* की इकोनॉमी के साथ 100* विकेट अपने नाम किए हैं। वो गुजरात जायंट्स से पहले पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं। साल 2020 और 2022 उनके आईपीएल करियर के सर्वश्रेष्ठ सीजन रहे हैं। उन्होंने दोनों सीजन में 20-20 विकेट अपने नाम किए।

आईपीएल में विकटों का शतक जड़ने वाले गेंदबाज

आईपीएल में 100 या उससे ज्यादा विकेट चटकाने वाले शमी 18वें गेंदबाज हैं। ड्वेन ब्रावो(183), लसिथ मलिंगा(170), अमित मिश्रा(166), युजवेंद्र चहल(166), पीयूष शर्मा(157), रविचंद्रन अश्विन(157), भुवनेश्वर कुमार(154), सुनील नरेन(152), हरभजन सिंह(150), जसप्रीत बुमराह(145), उमेश यादव(135), रवींद्र जडेजा(132), संदीप शर्मा(114), विनय कुमार(105), जहीर खान(102), अक्षर पटेल(101) ने अपने नाम किए हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article