क्रिकेट

T20 World Cup: मोहम्मद हफीज ने किया किया विस्फोटक खुलासा, हिल जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट

T20 World Cup, Mohammad Hafeez Revelation: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर व पूर्व क्रिकेट निदेशक मोहम्मद हफीज ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। हफीज के मुताबिक पीसीबी ने मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम के साथ टी20 विश्व कप 2024 में खेलने की डील की है, ये दोनों खिलाड़ी सिर्फ इसलिए विश्व कप में खेल रहे हैं।

Image

मोहम्मद हफीज (AP/X)

KEY HIGHLIGHTS
  • मोहम्मद हफीज के पीसीबी पर सनसनीखेज आरोप
  • पाकिस्तान क्रिकेट को झकझोर देगा उनका बयान
  • मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम को लेकर कही बड़ी बात

T20 World Cup 2024, Pakistan Cricket News: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 जब से शुरू हुआ है तभी से पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) और उनका बोर्ड विवादों में है। कभी चयन में मतभेदों की खबर, कभी कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) का टीम के साथ तालमेल ना बैठना, टीम में अंदरूनी कलह की खबरें, उसके ऊपर से अमेरिका से शर्मनाक हार और फिर भारत के खिलाफ भी शिकस्त मिलने से पाकिस्तान क्रिकेट टीम और फैंस इस समय सदमे में है। तमाम दिग्गजों ने भी टीम के खिलाड़ियों पर अलग-अलग आरोप लगाए हैं और अब कनाडा के खिलाफ करो या मरो के मैच से ठीक पहले पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर व क्रिकेट निदेशक मोहम्मद हफीज (Mohammad Hafeez) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर सनसनीखेज आरोप लगा डाले हैं।

भारत के खिलाफ हुए टी20 विश्व कप 2024 मुकाबले में पाकिस्तानी टीम 119 रनों के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी थी और उन्हें 6 रन से शर्मनाक हार मिली। मैच के अहम ओवरों में इमाद वसीम (Imad Wasim) ने बेहद धीमी पारी खेली थी जिसको लेकर पूर्व कप्तान सलीम मलिक पहले ही आरोप लगा चुके हैं कि वसीम ने जानबूझकर गेंदें छोड़ीं क्योंकि वो नहीं चाहते थे पाकिस्तान जीते, उन्होंने इसकी वजह कप्तान के साथ टीम के खिलाड़ियों के अच्छे रिश्ते नाम होना बताया। अब मोहम्मद हफीज ने आरोप लगाए हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम के साथ डील की है।

हफीज का दावा है कि ये दोनों खिलाड़ी टी20 विश्व कप सिर्फ इसलिए खेल रहे हैं क्योंकि इस समय कोई लीग क्रिकेट नहीं चल रहा है। आमिर और वसीम अचानक विश्व कप से पहले अपना रिटायरमेंट खत्म करते हुए सामने आए और उनको टी20 विश्व कप टीम में उन खिलाड़ियों पर प्राथमिकता देते हुए शामिल कर लिया गया, जो काफी समय से टीम से जुड़े हुए थे।

मोहम्मद हफीज ने कहा, "वे इन दोनों को लालच की वजह से यहां लाए, ऐसे खिलाड़ियों के साथ डील की जिन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट को बर्बाद किया है। मैं घरेलू क्रिकेट में मौजूद था, लेकिन कोई भी घरेलू क्रिकेट में खेलना ही नहीं चाहता। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि उन्होंने मुझसे खुद कहा- हफीज भाई, अगर हमारे में से कोई सेलेक्ट हो जाता है, तो हम चले जाएंगे। ऐसा कैसे हो सकता है कि जो खिलाड़ी पाकिस्तान का घरेलू क्रिकेट तक नहीं खेल रहे, वे राष्ट्रीय टीम में विश्व कप के लिए चुन लिए जाएं।"

हफीज के मुताबिक जब 6 महीने पहले उनसे पूछा गया था कि क्या वे पाकिस्तान के लिए खेलेंगे, तब उन्होंने कहा था कि वे लीग खेलना चाहते हैं। अब जब कोई लीग नहीं हो रही है, तो वो वर्ल्ड कप खेलने चले आए। वे विश्व कप को एक लीग की तरह ही खेल रहे हैं। जब हफीज क्रिकेट निदेशक थे तब 2023 में उन्होंने आमिर से बात की थी। हफीज ने बताया, "मैंने आमिर को कॉल किया था, मैंने उससे कहा था कि अगर वो पाकिस्तान के लिए खेलना चाहता है तो पहले उसे अपना रिटायरमेंट खत्म करना होगा और घरेलू क्रिकेट में जाकर अच्छा प्रदर्शन करके दिखाना होगा। तब चयन समिति तुम्हें तुम्हारे प्रदर्शन के आधार पर चुनेगी। तब उसने कहा था कि वो आगे बढ़ चुका है, उसकी प्राथमिकताएं बदल गई हैं और जिंदगी भी। तो हमें उसके फैसले का सम्मान करना पड़ा था।"

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article