क्रिकेट

भारत में पुरुष-महिला क्रिकेटरों को समान मैच फीस के फैसले पर क्या बोले दिग्गज, यहां जानिए

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 03:37 PM IST

Cricket fraternity reacts to BCCI similar pay announcement for Men-Women cricketers: बीसीसीआई ने भारत में महिला और पुरुष क्रिकेटरों को एक जैसी मैच फीस देने का फैसला सुनाया तो इससे क्रिकेट जगत में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। कई दिग्गजों ने इस फैसले को लेकर प्रतिक्रिया दी है और खुशी जताई है।

Image

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (BCCI)

बीसीसीआई द्वारा गुरुवार को एक बड़ा फैसला लिया गया। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ऐलान किया कि अब भारतीय क्रिकेट में पुरुष और महिला क्रिकेटरों की मैच फीस बराबर होगी। सबसे पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट में ऐसा फैसला लिया गया था और उसके बाद से लगातार भारतीय क्रिकेट में भी इसकी मांग उठती आई थी। नए बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी के पद पर आने के बाद ये भारतीय क्रिकेट को लेकर सबसे बड़ा फैसला है। आइए जानते हैं कि दिग्गजों ने इस फैसले को लेकर क्या प्रतिक्रियाएं दी हैं।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हाल ही में एशिया कप में श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था । इसके अलावा बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक भी जीता ।

बीसीसीआई ने पिछली सालाना आम बैठक में अगले साल महिलाओं का पहला आईपीएल कराने की घोषणा की थी ।

बीसीसीआई के इस ताजे फैसले को लेकर भारत की महान क्रिकेटर मिताली राज ने कहा, ‘‘यह ऐतिहासिक कदम है। महिला क्रिकेट के लिये यह नया सवेरा है ।समान मैच फीस और महिला आईपीएल महिला क्रिकेट को वहां तक ले जाने की दिशा में उठाये गए कदम हैं जहां पुरूष क्रिकेट आज है। महिला क्रिकेट समुदाय का हिस्सा होने के नाते मैं बीसीसीआई और सचिव जय शाह को इसके लिये धन्यवाद देती हूं । हम 2017 से महिला क्रिकेट की लोकप्रियता और विकास देखते आ रहे हैं । यह सही दिशा में उठाया गया कदम है ।’’

शीर्ष परिषद की निवर्तमान सदस्य और भारत की पूर्व खिलाड़ी शांता रंगास्वामी ने कहा, ‘‘यह क्रांतिकारी फैसला है । इससे साबित होता है कि भारत में महिलाओं को बराबरी की नजर से देखा जाता है और कोई पक्षपात नहीं है ।मैं जय शाह, रोजर बिन्नी और राजीव शुक्ला को धन्यवाद देता हूं ।’’

भारत के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने भी बीसीसीआई के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा, ‘‘बीसीसीआई ने दूसरे खेल संघों के लिये मानक स्थापित किये हैं ।इससे महिलाओं को खेल में भागीदारी की प्रेरणा मिलेगी । ऐतिहासिक कदम।’’

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article