क्रिकेट

भारत दौरे पर नहीं आएंगे ये दो दिग्गज कंगारू खिलाड़ी, आधिकारिक तौर पर हुआ ऐलान

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 2, 2022, 12:58 PM IST

भारत के खिलाफ अगले साल फरवरी मार्च में होने वाली चार मैच की टेस्ट सीरीज से ऑस्ट्रेलिया का धाकड़ ऑलराउंडर बाहर हो गया है। मुख्य चयनकर्ता ने इस बात की आधिकारिक तौर पर घोषणा की।

Image

मिचेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल( साभार AP)

मेलबर्न: अगले साल फरवरी-मार्च में भारत दौरे पर चार टेस्ट मैच की टेस्ट सीरीज के लिए भारत दौरे पर आने से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को दो बड़े झटके लगे हैं। कंगारू टीम के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श बायें टखने की सर्जरी के कारण भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल पायेंगे। उनके तीन महीने तक मैदान से दूर रहने की संभावना है। वहीं ग्लैन मैक्सवेल के बांए पैर की हड्डी टूटने की वजह से भारत दौरे पर नहीं आ पाएंगे।

मार्श की हुई है कीहोल सर्जरी

31 वर्षीय मार्श की ‘कीहोल’ सर्जरी की गयी है। उनकी सर्जरी के बारे में अपडेट देते हुए ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा कि उन्हें विश्व कप से पहले मार्च में भारत के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिये मिचेल मार्श के फिट होने की उम्मीद है। बेली ने कहा, 'मिचेल हमारी टीम का अहम सदस्य हैं और हम इस उबरने की प्रक्रिया के समय में उनका सहयोग करेंगे और हमें उम्मीद है कि वह मार्च में भारत के खिलाफ होने वाली वनडे श्रृंखला के लिये ऑस्ट्रेलियाई चयन के लिये उपलब्ध होंगे।'

शानदार रहा है मार्श का प्रदर्शन

मिचेल मार्श ने अबतक खेले 32 टेस्ट मैच में 25.20 के औसत से 1260 रन बनाए हैं। जिसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। इसी दौरान उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 42 विकेट भी अपने नाम किए हैं। गेंदबाजी में 46 रन देकर 5 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

मैक्सवेल के पैर में है फ्रैक्चरमार्श के अलावा ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल भी इस टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल पायेंगे। मैक्सवेल दुर्घटना में चोटिल होने के बाद इससे उबर रहे हैं। मैक्सवेल टी20 विश्व कप 2022 से ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने के बाद अपने एक दोस्त के घर पर बेहोश होकर गिर गए थे। इस दौरान उनके बांए पैर की हड्डी टूट गई थी।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article